देश की खबरें | पवार ने विपक्षी दलों से आग्रह किया-केंद्र में भाजपा सरकार की हार तक चैन से ना बैठें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों से आग्रह किया जब तक केंद्र में मौजूदा सरकार को हटा न दिया जाए, वे चैन से नहीं बैठें।

सोलापुर (महाराष्ट्र), 19 जनवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों से आग्रह किया जब तक केंद्र में मौजूदा सरकार को हटा न दिया जाए, वे चैन से नहीं बैठें।

सोलापुर जिले के मंगलवेढा शहर में एक सभा को संबोधित करते हुए पवार ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केवल चुनावों के दौरान भगवान राम को याद करने का आरोप लगाया।

राकांपा संस्थापक ने कहा, ‘‘एक विकल्प प्रदान करने के लिए एक साथ आए समान विचारधारा वाली दलों को चुनाव के आखिरी दिन तक आराम नहीं करना चाहिए। उन्हें तब तक चैन से नहीं बैठना चाहिए जब तक कि राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रही मौजूदा सरकार को हटा नहीं दिया जाता।’’

उन्होंने कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) आगामी चुनावों के लिए गठबंधन बनाने को लेकर वाम दलों और प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) से बात कर रही है। एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं।

अयोध्या राम मंदिर के बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिला है, लेकिन यह (निमंत्रण कार्ड) दिखाता है कि केवल विशिष्ट राजनीतिक दल और संगठन ही इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हैं।

पवार ने कहा कि मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद वह भगवान राम की पूजा करने के लिए अयोध्या जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘भगवान राम पूरे देश के हैं, किसी एक राजनीतिक दल के नहीं।’’

पवार (84) ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने राम जन्मभूमि का ताला खोलने का आदेश दिया और अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया।

जैसा कि कार्यक्रम में पिछले वक्ताओं ने अपने भाषणों के दौरान पवार की उम्र का जिक्र किया था, राकांपा संस्थापक ने कहा, ‘‘उम्र में क्या है? जो महत्वपूर्ण है वह विचारधारा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\