देश की खबरें | पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है; प्राथमिकी के खिलाफ प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक व्यक्ति को फर्जी दावे के लिए मजबूर करने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज प्रथमिकी के विरुद्ध मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अशोक नगर में विरोध प्रदर्शन किया।

भोपाल, आठ जुलाई मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक व्यक्ति को फर्जी दावे के लिए मजबूर करने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज प्रथमिकी के विरुद्ध मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अशोक नगर में विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर राज्य में सत्ता का दुरुपयोग करके विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

अशोकनगर जिले की मुंगावली पुलिस ने मूदरा बड़वाह गांव के लोधी समुदाय के एक युवक के साथ मारपीट करने और उसे कथित तौर पर मल खिलाने की घटना को लेकर पिछले महीने एक मामला दर्ज किया था।

युवक ने 25 जून को पटवारी के ओरछा दौरे के दौरान उनसे मुलाकात की थी और इस घिनौनी घटना को लेकर उनसे मदद मांगी थी। बाद में उस युवक ने दावा किया था कि पटवारी ने ही उसे शिकायत दर्ज कराने के लिए मजबूर किया था।

पुलिस ने बाद में दावा किया कि मल खिलाने का आरोप गलत है और इसने पटवारी पर समाज में वैमनस्य फैलाने, जातियों के बीच झगड़े भड़काने और युवक से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करके शांति भंग करने का प्रयास करने का मामला दर्ज किया।

पटवारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘आज कांग्रेस के सभी नेता अशोक नगर में आम लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए 'अशोकनगर न्याय सत्याग्रह' में शामिल हो रहे हैं। लोगों ने हमें विपक्ष की जिम्मेदारी दी है और हम उनकी समस्याओं के लिए लड़ रहे हैं। हम मांग कर रहे हैं कि सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करे।’’

पटवारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘आज कांग्रेस के सभी नेता अशोकनगर के आम लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए 'अशोकनगर न्याय सत्याग्रह' में शामिल हो रहे हैं। लोगों ने हमें विपक्ष की जिम्मेदारी दी है और हम उनकी समस्याओं के लिए लड़ रहे हैं। हम मांग कर रहे हैं कि सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उस मामले में गिरफ्तारी देने जा रहे हैं जिसमें मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

पटवारी ने भरोसा जताया कि 1,208 दिनों के बाद कांग्रेस राज्य में सरकार बनाएगी।

इस बीच, राज्य के खेल और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए बिना तथ्यों के सनसनीखेज खबरें फैलाने के आदी हो गए हैं।

उन्होंने दावा किया कि पटवारी ने अशोकनगर में हुई घटना के बारे में झूठ बोलकर पहले ही गैरकानूनी काम किया है और अब विरोध करके वह ‘‘चोरी और सीनाजोरी’’ कर रहे हैं।

सारंग ने आरोप लगाया कि पटवारी ने अशोकनगर में युवक के बारे में झूठी खबर फैलाई और उसकी पहचान उजागर करके उसे बदनाम किया। उन्होंने कांग्रेस नेता से माफीनामे की मांग की।

उन्होंने कांग्रेस के इस दावे का खंडन किया कि राज्य सरकार ने पार्टी नेताओं को विरोध प्रदर्शन के लिए अशोकनगर जाने से रोका है।

कांग्रेस ने पहले कहा था कि अगर पटवारी के खिलाफ सात जुलाई तक प्राथमिकी वापस नहीं ली गई, तो वह अशोकनगर में विरोध प्रदर्शन करेगी और गिरफ्तारी देगी।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\