देश की खबरें | कमलनाथ की जगह पटवारी बने मप्र कांग्रेस अध्यक्ष, सिंघार होंगे नेता प्रतिपक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शनिवार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आने वाले 50 वर्षीय जीतू पटवारी को पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पटवारी पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की जगह लेंगे।

भोपाल, 16 दिसंबर कांग्रेस ने शनिवार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आने वाले 50 वर्षीय जीतू पटवारी को पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पटवारी पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की जगह लेंगे।

आदिवासी समुदाय से आने वाले राज्य के पूर्व मंत्री 48 वर्षीय उमंग सिंघार को कांग्रेस विधायक दल का नेता और एक ब्राह्मण युवा हेमंत कटारे (38) को उप नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है।

मप्र की आबादी में ओबीसी की हिस्सेदारी 48 फीसदी है और 2003 के बाद से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस समुदाय से चार मुख्यमंत्री हुए हैं अर्थात उमा भारती, बाबूलाल गौर, शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मोहन यादव, जिन्होंने 13 दिसंबर को शपथ ली है।

भाजपा ने 17 नवंबर को हुए चुनाव में 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीटें जीतकर राज्य में सत्ता बरकरार रखी। कांग्रेस को 66 सीटों से संतोष करना पड़ा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले पटवारी संयोगवश इंदौर के राऊ से हालिया चुनाव हार गए। वह दिसंबर 2018 से मार्च 2020 के बीच कमलनाथ सरकार में मंत्री थे।

कटारे के पिता सत्यदेव कटारे भी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) रहे हैं और राज्य के गृह मंत्री भी रह चुके हैं।

ओबीसी समुदाय से आने वाले भाजपा के मोहन यादव के मुख्यमंत्री तथा ब्राह्मण जाति के राजेंद्र शुक्ला और दलित नेता जगदीश देवड़ा के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ दिनों बाद कांग्रेस ने ये नियुक्तियां की हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में पटवारी, कटारे और सिंघार की नियुक्तियों की घोषणा करते हुए यह भी कहा गया कि पार्टी 77 वर्षीय कमलनाथ के योगदान की सराहना करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\