देश की खबरें | देश भक्ति गाने, खाना-पीना और सौहार्द : एमसीडी सदन में आप पार्षदों ने ऐसे गुजारा वक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन में आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने मंगलवार को भी मेयर का चुनाव नहीं हो पाने के बाद अपना करीब पांच घंटे लंबा शांतिपूर्ण प्रदर्शन चाय की चुस्कियां लेते, देश भक्ति के गाने गाते हुए बिताया।
नयी दिल्ली, 24 जनवरी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन में आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने मंगलवार को भी मेयर का चुनाव नहीं हो पाने के बाद अपना करीब पांच घंटे लंबा शांतिपूर्ण प्रदर्शन चाय की चुस्कियां लेते, देश भक्ति के गाने गाते हुए बिताया।
पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा द्वारा सदन की कार्यवाही दोपहर तीन बजे स्थगित किये जाते के बाद भी आप के 13 विधायकों और तीन सांसदों सहित पार्टी के सदस्य वहीं रूके रहे और सदन से बाहर निकलने से इनकार कर दिया। उन्होंने भाजपा पर “महापौर चुनाव से भागने” का आरोप लगाया।
आप सांसद संजय सिंह और विधायक दुर्गेश पाठक द्वारा आप नेताओं को संबोधित किए जाने और मेयर तथा डिप्टी मेयर का चुनाव पक्का होने का आश्वासन दिए जाने के बाद रात करीब आठ बजे यह प्रदर्शन समाप्त हुआ।
इससे पहले आप के सदस्यों ने अरुणा आसफ अली हॉल में प्रदर्शन के दौरान खूब मजे किए।
तमाम पार्षदों ने ‘रंग दे बसंती’, ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, ‘दिल दिया है’ जैसे देशभक्ति गीत गाए और एक ने तो राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ भी गाया।
शाम को आम आदमी पार्टी सदस्यों को चाय और सैंडविच तथा फल खाते हुए देखा गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)