देश की खबरें | देशभक्त मुसलमान जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध नहीं करेगा- अखाड़ा परिषद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनसंख्या नियंत्रण कानून का मसौदा लाने की उत्तर प्रदेश सरकार की पहल का सोमवार को स्वागत करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कहा है कि देशभक्त मुसलमान जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध नहीं करेगा।

प्रयागराज/ चित्रकूट, 12 जुलाई जनसंख्या नियंत्रण कानून का मसौदा लाने की उत्तर प्रदेश सरकार की पहल का सोमवार को स्वागत करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कहा है कि देशभक्त मुसलमान जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध नहीं करेगा।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा, “देश में कुछ मुस्लिम धर्मगुरू इस कानून का यह कहते हुए विरोध कर रहे हैं कि बच्चे अल्लाह की देन हैं। वे हर मामले में अल्लाह को बीच में क्यों घसीटते हैं। देशभक्त और सच्चा मुसलमान इस कानून का विरोध नहीं करेगा क्योंकि उसे पता है कि यदि बच्चे कम होंगे तो वे उन्हें अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य दे पाएंगे।”

गिरि ने कहा, “मेरा सभी मुस्लिम धर्मगुरुओं से निवेदन है कि वे इस कानून को सह्रदय स्वीकार करें और लोगों को इस संबंध में जागरुक करें। यह कानून इतना सख्त होना चाहिए कि यदि दो से अधिक बच्चे हों तो उन्हें मतदान का अधिकार नहीं होना चाहिए, उसका आधार कार्ड नहीं बनना चाहिए, उसे सरकारी नौकरी नहीं मिलनी चाहिए, राशन कार्ड की सुविधा नहीं मिलनी चाहिए।”

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि यदि इस कानून को सख्त बनाएंगे तभी इसका फायदा होगा। जनसंख्या भारत की बहुत बड़ी समस्या है और सभी देशवासी मिलकर ही इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। इसमें किसी को भी अपना धर्म आड़े नहीं लाना चाहिए चाहे वह किसी भी धर्म का व्यक्ति हो।

महंत नरेंद्र गिरि ने कहा, “मेरी मांग है कि केंद्र सरकार भी जनसंख्या नियंत्रण को लेकर ऐसा कानून बनाए जिसे मानने के लिए सभी राज्य बाध्य हों।”

इस बीच, महंत नरेंद्र गिरि ने चित्रकूट में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की है। पंडित दीनदयाल शोध संस्थान आरोग्य धाम में भागवत से मुलाकात के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने भागवत से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में साधु-संतों को शामिल करने की मांग की है।

महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि संघ प्रमुख ने उन्हें अखाड़ा परिषद की यह मांग सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू