देश की खबरें | पटनायक दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे पर, मोदी से करेंगे मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हुए। पटनायक का इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में दी गई।

भुवनेश्वर, 30 मई ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हुए। पटनायक का इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में दी गई।

ओडिशा से राज्यसभा की चार सीटों और आगामी राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों के बीच बीजद अध्यक्ष का राष्ट्रीय राजधानी का दौरा महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बैठक के एजेंडे का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पार्टी सूत्रों ने कहा कि पटनायक की प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के दौरान अन्य मामलों के अलावा राष्ट्रपति चुनाव पर भी चर्चा होगी। 30 दिनों के अंतराल में पटनायक का दिल्ली का यह दूसरा दौरा है।

मुख्यमंत्री पटनायक पिछली बार 29 अप्रैल से पांच दिनों के लिए दिल्ली गए थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई, 2022 को समाप्त होने वाला है।

मुख्यमंत्री पटनायक ने एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकित होने के बाद ही अपने कदम पर फैसला करेगी।

पटनायक ने हमेशा दावा किया है कि उनकी पार्टी ने भाजपा के नेतृत्व वाले राजग और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग, दोनों से समान दूरी बनाए रखी है लेकिन बीजद ने 2017 में कोविंद का समर्थन किया था।

बीजद सूत्रों ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रपति चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की संभावना है क्योंकि राजग को वोटों की कमी हो सकती है, इस तथ्य को देखते हुए कि अकाली दल और शिवसेना ने भाजपा से मुंह मोड़ लिया है।

बीजद के लोकसभा में 12 सांसद, राज्यसभा में नौ सदस्य और ओडिशा विधानसभा में 113 विधायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड