देश की खबरें | पटनायक बीजू जयंती समारोह में नहीं पहुंचे, पंचायती राज दिवस की तिथि बदलने पर भाजपा की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीजद द्वारा ओडिशा की भाजपा सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की विरासत को मिटाने का प्रयास करने का आरोप लगाने के बीच विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को अपने पिता की 109वीं जयंती पर आयोजित राज्य सरकार के समारोह का बहिष्कार किया।

भुवनेश्वर, पांच मार्च बीजद द्वारा ओडिशा की भाजपा सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की विरासत को मिटाने का प्रयास करने का आरोप लगाने के बीच विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को अपने पिता की 109वीं जयंती पर आयोजित राज्य सरकार के समारोह का बहिष्कार किया।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विपक्ष के नेता नवीन पटनायक को दिग्गज नेता बीजू पटनायक की जयंती पर बुधवार को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

माझी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद थे।

भुवनेश्वर से दो बीजद विधायकों - अनंत नारायण जेना और सुशांत कुमार राउत - और महापौर सुलोचना दास ने भी समारोह का बहिष्कार किया। हालांकि बीजद सरकार में वित्त मंत्री रहे प्रफुल्ल घदाई ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया। घदाई बीजू पटनायक के करीबी सहयोगी थे।

माझी ने बीजद अध्यक्ष समेत सभी से बीजू पटनायक की जयंती जैसे शुभ दिन पर राजनीति नहीं करने का आग्रह किया।

बीजद अध्यक्ष ने कहा, “तीन दशक से ओडिशा में बीजू बाबू के जन्मदिन के अवसर पर पांच मार्च को पंचायती राज दिवस मनाया जाता रहा है। लेकिन, भाजपा सरकार ने अब इस प्रथा को बंद कर दिया है और तारीख को 24 अप्रैल कर दिया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\