देश की खबरें | बिल नहीं चुकाने पर मरीज को पीटा, अस्पताल के गेट पर ही मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कन्नौज में इजाल के लिए मना करने पर हुई एक साल के बच्चे की मौत का मामला पुराना भी नहीं हुआ है कि प्रदेश के ही अलीगढ़ में एक मरीज द्वारा कथित रूप से बिल नहीं भरने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), तीन जुलाई उत्तर प्रदेश के कन्नौज में इजाल के लिए मना करने पर हुई एक साल के बच्चे की मौत का मामला पुराना भी नहीं हुआ है कि प्रदेश के ही अलीगढ़ में एक मरीज द्वारा कथित रूप से बिल नहीं भरने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना बृहस्पतिवार की है, सुल्तान खान :45: को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिल भुगतान को लेकर हुए विवाद में अस्पताल के एक कर्मचारी ने खान के सिर पर कथित रूप से डंडे से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | Weather Forecast: मुंबई में सुबह से हो रही है तेज बारिश, कई इलाकों में भरा पानी.

खान के रिश्तेदार चमन खान ने बताया कि भर्ती के समय अल्ट्रासाउण्ड जांच का शुल्क पूछा गया, जब पता चला कि शुल्क 4500 रूपये है तो हमने मरीज को भर्ती नहीं करने का फैसला लिया।

उन्होंने खान ने बताया कि उसके बाद हमने दवाओं का पैसा भर दिया लेकिन 4000 रूपये का एक बिल लगा था, जिसके बारे में क्लर्क ने बताया कि यह दाखिले की फीस है। अल्ट्रासाउण्ड कराये बिना ही चूंकि हम बाहर जा रहे थे, अस्पताल के कर्मचारी ने हम पर डंडों से हमला कर दिया। सुल्तान के सिर पर चोट लगी और उसके तुरंत बाद उसकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | मुंबई में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि मरीज अस्पताल की फीस देने मे असमर्थ था इसलिए परिवार वालों ने तय किया कि उसे भर्ती नहीं कराएंगे। बिल को लेकर कुछ विवाद हुआ और उसके बाद मारपीट, जिसमें मरीज की मौत हो गयी।

कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि हाल ही में मध्यप्रदेश में बिल नहीं चुकाने पर एक अस्पताल द्वारा मरीज को बिस्तर से बांध कर रखने की खबर भी आयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\