जरुरी जानकारी | पेटेंट कार्यालय कंप्यूटर संबंधी आविष्कारों के लिए दिशानिर्देशों के मसौदे पर बैठक आयोजित करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय पेटेंट कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि वह कंप्यूटर से संबंधित आविष्कारों (सीआरआई) के लिए दिशानिर्देशों के मसौदे पर प्राप्त टिप्पणियों पर चर्चा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से हितधारकों की बैठक आयोजित करेगा।

नयी दिल्ली, छह मई भारतीय पेटेंट कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि वह कंप्यूटर से संबंधित आविष्कारों (सीआरआई) के लिए दिशानिर्देशों के मसौदे पर प्राप्त टिप्पणियों पर चर्चा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से हितधारकों की बैठक आयोजित करेगा।

ये बैठकें नौ मई को मुंबई में और 13 मई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित की जाएंगी।

सूचना में कहा गया, “पेटेंट, डिजायन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक कार्यालय (सीजीपीडीटीएम) ने सीआरआई के लिए दिशानिर्देशों के मसौदे पर प्राप्त अभ्यावेदनों पर चर्चा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से हितधारक बैठकों की घोषणा की है।”

सीआरआई में ऐसे आविष्कार शामिल हैं, जिनमें कंप्यूटर, कंप्यूटर नेटवर्क या अन्य प्रोग्राम करने योग्य उपकरण और उससे संबंधित तकनीकों का उपयोग शामिल है और इसमें ऐसे आविष्कार शामिल हैं जिनमें से एक या अधिक विशेषताएं पूरी तरह या आंशिक रूप से कंप्यूटर हार्डवेयर/सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्राप्त की जाती हैं।

सीजीपीटीडीएम ने इस साल 25 मार्च को सीआरआई की जांच के लिए दिशानिर्देश का मसौदा जारी किया था।

इन नियमों का महत्व इसलिए बढ़ गया है क्योंकि सूचना और संचार प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में हाल के घटनाक्रम, जैसे कृत्रिम मेधा (एआई), ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी, क्वांटम कंप्यूटिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) में प्रगति, तेजी से उद्योगों को बदल रही है और नवाचार को नया आकार दे रही है।

इन प्रौद्योगिकियों में अक्सर जटिल एल्गोरिदम, डेटा प्रसंस्करण तकनीक और हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर एकीकरण शामिल होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\