खेल की खबरें | भारत के खिलाफ ‘परफेक्ट 10’ हासिल करने वाले पटेल न्यूजीलैंड की टीम से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के खिलाफ मुंबई में दूसरे टेस्ट मैच में एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर ‘परफेक्ट 10’ का अद्भुत कारनामा करने वाले स्पिनर अजाज पटेल को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिये न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में नहीं चुना गया है।

क्राइस्टचर्च, 23 दिसंबर भारत के खिलाफ मुंबई में दूसरे टेस्ट मैच में एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर ‘परफेक्ट 10’ का अद्भुत कारनामा करने वाले स्पिनर अजाज पटेल को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिये न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में नहीं चुना गया है।

पटेल ने भारत की पहली पारी में 119 रन देकर 10 विकेट लिये थे और इस तरह से जिम लेकर और अनिल कुंबले की श्रेणी में शामिल हुए थे।

इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद पटेल बांग्लादेश के खिलाफ एक जनवरी से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये न्यूजीलैंड की 13 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना पाये।

टेस्ट मैच माउंट मौनगानुई के बे ओवल और क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जाएंगे जहां की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है।

घरेलू परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड ने तेज गेंदबाजों ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, काइल जैमीसन, नील वैगनर और मैट हेनरी के अलावा तेज गेंदबाजी आलराउंडर डेरिल मिचेल को टीम में लिया है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी आलराउंडर रचिन रविंद्र संभालेंगे।

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘‘अजाज के भारत में रिकार्ड प्रदर्शन के बाद उनके लिये बुरा लग रहा है लेकिन हम चयन में हमेशा परिस्थितियों का ध्यान रखते हैं तथा हम चुने गये खिलाड़ियों को बांग्लादेश के खिलाफ यहां की पिचों पर खेलने के लिये सर्वश्रेष्ठ मानते हैं।’’

कप्तान केन विलियमसन कोहनी की चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह टॉम लैथम टीम की अगुवाई करेंगे। डेवोन कॉनवे की चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी हुई है। वह टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हो गये थे।

न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है : टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, टिम साउदी, रॉस टेलर, नील वैगनर, विल यंग।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन