संक्रमित जहाज के यात्री ऑस्ट्रेलिया पहुंचे

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पायने ने विमान के सुरक्षित उतरने की जानकारी दी और ट्वीट किया, ‘‘इस बेहद जटिल कार्य को संभव बनाने वाले सभी लोगों का शुक्रिया।’’

ग्रेग मोर्टाइमर लाइनर के करीब 110 यात्री एक चार्टर विमान से सुबह मेलबर्न के तुल्लामरीन हवाईअड्डा पहुंचे। इनमें से न्यूजीलैंड के लोगों के एक छोटे समूह को तत्काल एक अलग चार्टर विमान से ऑकलैंड रवाना कर दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पायने ने विमान के सुरक्षित उतरने की जानकारी दी और ट्वीट किया, ‘‘इस बेहद जटिल कार्य को संभव बनाने वाले सभी लोगों का शुक्रिया।’’

ग्रेग मोर्टाइमर लाइनर में सवार 217 लोगों में से 128 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उन्हें मोंटेवीडियो में जहाज से उतरने से रोक दिया गया था।

उरुग्वे और आस्ट्रेलियाई सरकार के बीच ‘‘सैनिटरी कोरिडोर’’ बनाने के वास्ते एक समझौता किया गया ताकि पर्यटकों को मोंटेवीडियो बंदरगाह से उसके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ले जाया जाए जहां वे मेलबर्न के विमान में सवार हुए।

विक्टोरिया राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमित ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों और उन लोगों को मेलबर्न के अस्पताल ले जाया जाएगा जिनमें संक्रमण के लक्षण दिख रहे हैं, जबकि शेष लोगों को 14 दिनों के पृथक वास के लिए एक होटल में ले जाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस