देश की खबरें | एअर इंडिया के विमान में परोसे गए भोजन में यात्री ने कॉकरोच पाया, एयरलाइन ने चिंता जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया के एक यात्री ने राष्ट्रीय राजधानी से न्यूयॉर्क जाने वाले विमान में परोसे गए ‘ऑमलेट’ में कॉकरोच मिलने की शिकायत की है।

नयी दिल्ली, 28 सितंबर एअर इंडिया के एक यात्री ने राष्ट्रीय राजधानी से न्यूयॉर्क जाने वाले विमान में परोसे गए ‘ऑमलेट’ में कॉकरोच मिलने की शिकायत की है।

वहीं, एअर इंडिया ने कहा है कि उसने आगे की जांच के लिए खानपान सेवा प्रदाता के समक्ष यह मामला उठाया है।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने घटना पर चिंता जताते हुए एक बयान में कहा, ‘‘हम एक यात्री द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई जानकारी से अवगत हैं, जिसमें 17 सितंबर 2024 को दिल्ली से जेएफके जाने वाली एआई 101 उड़ान में उसे दिए गए भोजन में कोई विदेशी वस्तु मिलने की बाद कही गई है।”

यात्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाले विमान में परोसे गए ऑमलेट में कॉकरोच मिला।

यात्री ने कहा, "जब हमें यह पता चला तब तक मेरा दो साल का बच्चा आधे से ज्यादा ऑमलेट खा चुका था। इसके परिणामस्वरूप वह बीमार हो गया।”

यात्री ने उड़ान के दौरान परोसे गए खाद्य पदार्थों का एक छोटा वीडियो और तस्वीर भी साझा की। उसने पोस्ट में एअर इंडिया, विमानन नियामक डीजीसीए और नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू को टैग किया।

एअर इंडिया के बयान में प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी उक्त मामले में यात्री को हुई परेशानी को लेकर चिंतित है और खानपान सेवा प्रदाता के समक्ष यह मामला उठाया है।

प्रवक्ता ने कहा, "हम भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर