यात्री विमान, ट्रेन सेवाएं तीन मई तक स्थगित रहेंगी

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में जारी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा के बाद यह निर्णय किया गया।

जमात

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल देश में लॉकडाउन बढ़ने के बाद सभी यात्री ट्रेन और उड़ान सेवाएं तीन मई तक स्थगित रहेंगी ।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में जारी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा के बाद यह निर्णय किया गया।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देश में करीब 15,000 यात्री ट्रेनों से रोजाना दो करोड़ लोग यात्रा करते हैं ।

नागर विमानन मंत्रालय ने भी कहा कि सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू वाणिज्यिक यात्री उड़ानें तीन मई की मध्यरात्रि तक स्थगित रहेंगी। कुछ विमान कंपनियों ने बुधवार से उड़ानों का परिचालन बहाल होने की उम्मीद में बुकिंग की थी ।

हर दिन औसतन 500,000 लोग घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से यात्रा करते हैं ।

रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 की वजह से किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर जारी उपायों के क्रम में भारतीय रेल की सभी यात्री रेल सेवाओं को 3 मई 2020 तक रद्द रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, देश के विभिन्न हिस्सों में आवश्यक सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए माल और पार्सल गाड़ियों का परिचालन जारी रहेगा।

बयान में कहा गया, ‘‘अगले आदेश तक किसी प्रकार के टिकटों की कोई बुकिंग नहीं की जाएगी। हालांकि, पहले बु​क की जा चुकी टिकटों को रद्द करने की ऑनलाइन सुविधा जारी रहेगी।’’

बयान में कहा गया कि रद्द की गई रेलगाड़ियों के लिए पहले से आरक्षित टिकटों का पूरा रिफंड मिलेगा।

बयान के मुताबिक, यूटीएस और पीआरएस सहित सभी टिकट बुकिंग काउंटरों की सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी।

रेलवे ने कहा है कि तीन मई तक रद्द की गई ट्रेनों की ऑनलाइन टिकट लेने वाले लोगों के पैसे खुद ब खुद वापस आ जाएंगे और काउंटर से टिकट लेने वाले लोग 31 जुलाई तक अपने पैसे वापस ले सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि लॉकडाउन बढ़ने से यात्री ट्रेनों के स्थगित रहने के कारण रेलवे को 15 अप्रैल और तीन मई के बीच की यात्रा के लिए बुक किए गए करीब 39 लाख टिकट रद्द करना होगा ।

रेलवे ने 21 दिवसीय लॉकडाउन के खत्म होने पर 14 अप्रैल के बाद टिकट बुकिंग की अनुमति दे रखी थी । ऐसे में ट्रेनों का परिचालन शुरू होने की उम्मीद में 39 लाख टिकट बुक हुए ।

नागर विमानन मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन तीन मई को रात ग्यारह बजकर 59 मिनट तक स्थगित रहेगा।’’

नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाने के कई कारण थे।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद हम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी हटाने पर विचार कर सकते हैं । जिन लोगों को यात्रा करने की जरूरत है, मैं उनकी परेशानी समझ सकता हूं, उनसे अनुरोध है कि हमारा साथ दें। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ