खेल की खबरें | पारुल चौधरी ने स्टीपलचेज में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ दोहरा खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रेलवे की पारुल चौधरी ने शुक्रवार को यहां हनमकोंडा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 60वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में महाराष्ट्र की कोमल चंद्रकांत जगदाले को पछाड़कर अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

वारंगल, 17 सितंबर रेलवे की पारुल चौधरी ने शुक्रवार को यहां हनमकोंडा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 60वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में महाराष्ट्र की कोमल चंद्रकांत जगदाले को पछाड़कर अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

दिन में हालांकि राम बाबू (उत्तर प्रदेश) नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे। उन्होंने पुरुषों की 35 किमी की दौड़ को दो घंटे 46 मिनट और 31 सेकंड में पूरा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड मनीष सिंह रावत के नाम था। उन्होंने इसी साल रांची में दो घंटे 49 मिनट और 12 सेकंड के समय के साथ इसे कायम किया था।

  पारुल ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में जीत दर्ज (नौ मिनट 51.01 सेकंड) कर दिन में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

पुरुषों की की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में शंकर लाल स्वामी (आठ मिनट 46.05 सेकेंड) विजेता बनें।

रेलवे ‘बी’ टीम की ऐश्वर्या ने महिलाओं की ऊंची कूद का खिताब 6.62 मीटर की छलांग के साथ जीता। वह इस प्रदर्शन से देश की शीर्ष ऊंची कूद खिलाड़ियों में शामिल हो गयी। इस स्पर्धा में तमिलनाडु की शीरीन अब्दुल गफूर (6.62 मीटर) दूसरे स्थान पर रहीं।

चार गुणा 400 मिश्रित रिले में तमिलनाडु की टीम ने नया मीट रिकॉर्ड कायम किया। टी संतोष कुमार, आई धिव्या, आर विथ्या रामराज और पी अभिमन्यु ने तीन मिनट 26.22 सेकेंड का समय लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\