देश की खबरें | अनुशासनहीनता पर पार्टी कार्यकर्ता निष्कासित किए जा सकते हैं : पंजाब कांग्रेस प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि अगर वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होते हैं तो उन्हें निष्कासित किया जा सकता है।

होशियारपुर (पंजाब), 28 अप्रैल कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि अगर वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होते हैं तो उन्हें निष्कासित किया जा सकता है।

उन्होंने चब्बेवाल और होशियारपुर में कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

हाल के पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार पर एक सवाल के जवाब में वारिंग ने कहा कि कांग्रेस अंदरूनी कलह और अनुशासनहीनता सहित कई कारणों से चुनाव हार गई।

उन्होंने कहा कि अगर किसी कार्यकर्ता को कोई दिक्कत है तो वह मीडिया को बयान देने की बजाय उनसे संपर्क करे। वारिंग ने कहा कि अवांछित बयान जनता में पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि वह विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रमुख ने कहा कि सभी को अपने साथ लेकर चलना उनका कर्तव्य है।

वारिंग ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर विधानसभा चुनाव से पहले किए गए किसी भी वादे को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “राज्य में भ्रष्टाचार खत्म करना और राशन की ‘होम डिलीवरी’ आदि खोखली बयानबाजी ही हैं। इस तरह के बयान देकर आप नेता अपने चुनाव पूर्व वादों से जनता का ध्यान भटका रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\