जरुरी जानकारी | पर्णिका इंडिया दक्षिणी, पूर्वी भारत में करेगी विस्तार, 160 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिला पारंपरिक परिधान बनाने वाली और वैश्विक निर्यात कंपनी पर्णिका इंडिया देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में विस्तार करेगी। इसके साथ कंपनी ने अगले वित्त वर्ष 2025-26 में 160 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
नयी दिल्ली, सात मार्च महिला पारंपरिक परिधान बनाने वाली और वैश्विक निर्यात कंपनी पर्णिका इंडिया देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में विस्तार करेगी। इसके साथ कंपनी ने अगले वित्त वर्ष 2025-26 में 160 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
सूरत की पर्णिका इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उसकी स्थापना पारंपरिक भारतीय कपड़ों की समृद्ध विरासत को बनाए रखने के साथ की गई है।
पर्णिका इंडिया ने कहा कि बी2बी मॉडल (कंपनियों के बीच) पर काम करते हुए कंपनी अपनी पहुंच और उत्पादन क्षमता को व्यापक बनाने की कोशिश कर रही है, जो वर्तमान में प्रति माह पांच लाख इकाई से अधिक है।
पर्णिका इंडिया के प्रबंध निदेशक विशाल पचेरीवाल ने कहा, “कंपनी अपने नेटवर्क और उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है। हम भारत के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में अपने परिचालन का विस्तार कर रहे हैं और महिलाओं के पारंपरिक परिधान के साथ-साथ पुरुषों के कपड़ों सहित नई उत्पाद शृंखलाएं जोड़ रहे हैं।”
कंपनी ने अगले वित्त वर्ष के अंत तक राजस्व 160 करोड़ रुपये हासिल करने का लक्ष्य रखा है। वह इस साल अबतक 90 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल कर चुकी है।
अनुराग
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)