देश की खबरें | संसद सुरक्षा चूक का मामला: आरोपियों से दूसरी बार आमने-सामने पूछताछ की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद में 13 दिसंबर को हुई सुरक्षा चूक के मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों से दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने दूसरी बार आमने-सामने पूछताछ की। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो जनवरी संसद में 13 दिसंबर को हुई सुरक्षा चूक के मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों से दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने दूसरी बार आमने-सामने पूछताछ की। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम आजाद, अमोल शिंदे, ललित झा और महेश कुमावत पांच जनवरी तक पुलिस हिरासत में हैं। उन्होंने कहा कि घटना के वास्तविक मकसद के बारे में उनसे पूछताछ की गई है।

पुलिस सूत्र के मुताबिक, नीलम और मनोरंजन को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित विशेष प्रकोष्ठ की ‘काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट’ के कार्यालय में, तथा अन्य चार को विशेष प्रकोष्ठ की विभिन्न इकाइयों में रखा गया है।

आरोपियों से विशेष प्रकोष्ठ की अलग-अलग टीम पूछताछ कर रही हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 30 और 31 दिसंबर को उन्हें आमने-सामने पूछताछ के लिए ‘काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट’ के कार्यालय में लाया गया था। जांचकर्ता घटना के क्रम और प्रत्येक आरोपी की भूमिका की पुष्टि करना चाहते थे। इससे पहले, आरोपियों से 20 दिसंबर को आमने-सामने पूछताछ की गई थी।

तेरह दिसंबर, 2001 को संसद पर हुए आतंकवादी हमले की गत साल बरसी वाले दिन शर्मा और मनोरंजन शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे। उन्होंने कैन से पीला धुआं छोड़ा और नारेबाजी की। बाद में सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया।

लगभग उसी समय, शिंदे और नीलम ने संसद परिसर के बाहर नारे लगाते हुए कैन से रंगीन धुआं उड़ाया।

आरोपी ‘भगत सिंह फैन क्लब’ फेसबुक पेज का हिस्सा थे। उन्होंने पूछताछ के दौरान कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी और मणिपुर हिंसा तथा किसान आंदोलन जैसे मुद्दों पर सरकार को संदेश भेजना था।

जांचकर्ताओं को संदेह है कि आरोपियों ने एक ‘आका’ के इशारे पर काम किया और उन्हें धन मिला।

अधिकारियों ने मनोविश्लेषण भी किया है और आरोपियों का ‘पॉलीग्राफ’ परीक्षण करने की योजना बनाई है। सभी छह आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नेत्रपाल माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें