ताजा खबरें | परिवारवादी पार्टी कभी उत्‍तर प्रदेश का भला नहीं कर सकती : योगी आदित्यनाथ

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को विपक्षी दलों खासतौर पर समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि यह परिवारवादी पार्टी कभी उत्‍तर प्रदेश का भला नहीं कर सकती।

आम्बेडकर नगर (उप्र), 26 फरवरी उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को विपक्षी दलों खासतौर पर समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि यह परिवारवादी पार्टी कभी उत्‍तर प्रदेश का भला नहीं कर सकती।

मुख्यमंत्री ने आम्बेडकर नगर जिले की कटहरी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिल कर चुनाव लड़ रही निषाद पार्टी के उम्मीदवार अवधेश कुमार द्विवेदी के समर्थन में शनिवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

योगी ने कहा कि आम्बेडकर नगर की जब बात होती है तो डॉक्टर राम मनोहर लोहिया का स्मरण हो उठता है और सब जानते हैं कि यह डॉक्टर लोहिया की पावन भूमि है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (डॉक्टर लोहिया) बहुत बड़े समाजवादी चिंतक थे और 1960 के दशक में उन्होंने राज्य के कई जिलों में रामायण मेले की शुरुआत लेकिन उनके तथाकथित अनुयायी रामभक्तों पर गोली चलवाते हैं।

लोहिया के समाजवाद की सराहना करते हुए योगी ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि ''ये जो तथाकथित समाजवादी हैं, सहयोग सबका चाहते हैं लेकिन इनका नारा है 'सबका साथ-केवल सैफई खानदान का विकास' और ये इससे बाहर सोच ही नहीं सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ''इन लोगों ने अपने शासन काल में अराजकता, गुंडागर्दी और हर जगह अव्यवस्था फैलाई, इनके शासन में दंगे होते गये, परिवारवादियों ने विकास नहीं होने दिया।’’

योगी ने गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ और सबका विकास के भाव के साथ कार्य कर रही है।

आनन्द शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू