देश की खबरें | परब ने मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात कर मंत्री कदम के डांस बार संचालित करने के ‘सबूत’ दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उबाठा) नेता अनिल परब ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और राज्य के मंत्री योगेश कदम द्वारा कथित रूप से अपनी मां के नाम पर परमिट लेकर डांस बार संचालित करने के ‘सबूत’ पेश किए।

मुंबई, 29 जुलाई शिवसेना (उबाठा) नेता अनिल परब ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और राज्य के मंत्री योगेश कदम द्वारा कथित रूप से अपनी मां के नाम पर परमिट लेकर डांस बार संचालित करने के ‘सबूत’ पेश किए।

पत्रकारों से बात करते हुए परब ने कहा कि उन्होंने यह भी सबूत पेश किया कि गरीब किसानों के घरों के लिए जगबुडी नदी से निकाली गई रेत को कथित तौर पर रत्नागिरी में कदम के परिवार से जुड़े एक डेंटल कॉलेज में भेजा जा रहा है।

पहले ही आरोपों से इनकार कर चुके कदम ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।

परब ने कहा, ‘‘मैंने राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के आखिरी दिन इन मुद्दों पर बात की थी। मुख्यमंत्री ने मुझसे सबूत देने को कहा था और मैंने उन्हें सबूत सौंप दिए हैं।’’

विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फडणवीस सबूतों की जांच करेंगे और गृह राज्य मंत्री कदम के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

शिवसेना (उबाठा) नेता ने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री को हर 15 दिन में एक स्मरण पत्र भेजता रहूंगा, जिसमें मैंने जो साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं और उस पर की गई कार्रवाई का उल्लेख होगा। मुझे उम्मीद है कि वह कदम के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, वरना ऐसा लगेगा कि वह मंत्री को बचा रहे हैं।’’

राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से सोमवार को मुलाकात कर महायुति सरकार के मंत्रियों का इस्तीफा मांगने वाले शिवसेना (उबाठा) के प्रतिनिधिमंडल में परब भी शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड