देश की खबरें | परनाइक ने राष्ट्रपति को दी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी प्रयासों की जानकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के. टी. परनाइक ने राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को आयोजित एक बैठक के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राज्य की प्रमुख पहलों और विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

ईटानगर, 18 जुलाई अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के. टी. परनाइक ने राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को आयोजित एक बैठक के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राज्य की प्रमुख पहलों और विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

परनाइक ने राष्ट्रपति को राज्य सरकार का क्षेत्र-विशिष्ट खाका ‘विकसित अरुणाचल’ के माध्यम से ‘विकसित भारत’ में योगदान देने की प्रतिबद्धता के बारे में बताया।

राजभवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्यपाल ने राष्ट्रपति को लोगों के जीवन में सुधार करने तथा सीमांत राज्य में समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रमुख उपायों के बारे में भी बताया।

इसमें कहा गया कि राज्यपाल ने राष्ट्रपति को पिछले राज्यपाल सम्मेलन के दौरान चर्चा किए गए महत्वपूर्ण मुद्दों के संबंध में की गई कार्रवाई और अनुपालन उपायों के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञप्ति में कहा गया कि परनाइक ने सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, विशेष रूप से तपेदिक (टीबी) के खिलाफ लड़ाई में राजभवन की सक्रिय भूमिका का जिक्र किया। साथ ही महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्रों के संवर्धन में भी प्रयास किए।

इसमें कहा गया कि बैठक के दौरान परनाइक ने मुर्मू को ‘‘ऑर्किड ऑफ अरुणाचल प्रदेश’’ नामक एक पुस्तक की प्रति प्रस्तुत की जो राज्य के ऑर्किड की विविधता को प्रदर्शित करने वाली एक विस्तृत संदर्भ पुस्तक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी