देश की खबरें | पैरालंपिक चैम्पियन प्रमोद भगत को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी के लिये नामित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के तोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमोद भगत उन छह बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें खेल की विश्व संस्था द्वारा ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी’ के लिये नामांकित किया गया है लेकिन उनका कोई भी हमवतन साथी सक्षम खिलाड़ियों के पुरस्कारों की सूची में शामिल नहीं हैं।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर भारत के तोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमोद भगत उन छह बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें खेल की विश्व संस्था द्वारा ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी’ के लिये नामांकित किया गया है लेकिन उनका कोई भी हमवतन साथी सक्षम खिलाड़ियों के पुरस्कारों की सूची में शामिल नहीं हैं।

मौजूदा विश्व चैम्पियन भगत ने सितंबर में तोक्यो ओलंपिक में पुरूषों की एकल एसएल3 क्लास में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें मनोज सरकार के साथ वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन जोड़ी पुरस्कार के लिये पांच अन्य नामांकित के साथ शामिल किया गया है।

सरकार ने तोक्यो ओलंपिक की पुरूष एकल एसएल3 क्लास में कांस्य पदक जीता था।

तैंतीस साल के भगत को चार साल की उम्र में पोलियो हो गया था और अपने पड़ोसी को खेलते हुए देखकर ही वह इस खेल में आये थे। शुरू में उन्होंने सक्षम खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा की थी।

भगत इस समय दुनिया के नंबर एक और एसएल3 में एशियाई चैम्पियन हैं।

सक्षम खिलाड़ियों के नामांकन की सूची में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है।

दानिश खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन और एंडर्स एंटोनसेन, चीन के वनांग यि ल्यू और जापान के युटा वाटानाबे को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिये नामांकित किया गया था।

महिला एकल वर्ग में चीन की तोक्यो खेलों की स्वर्ण पदक विजेता चेन यु फेई, स्पेन की कैरालिना मारिन, ताइपे की ताई जु यिंग और जापान की अकाने यामागुची को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिये नामांकित किया गया है।

कोविड-19 महामारी के कारण योग्यता की समय सीमा बढ़ा दी गयी जिसे अब 2020 और 2021 सत्रों (एक नवंबर 2019 से लेकर 31 अक्टूबर) के लिये कर दिया गया है।

विजेताओं की घोषणा इंडोनेशिया में नवंबर दिसंबर में एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर के दौरान बाली चरण में की जायेगी।

वर्ष की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी और वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन जोड़ी दो नये पुरस्कार वर्गों को शामिल किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी