देश की खबरें | पापा, मेरे से जेईई नहीं हो पाएगा, मैं जा रहा हूं : आत्महत्या से पहले 16 वर्षीय किशोर ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस उपाधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि बिहार के भागलपुर के रहने वाले अभिषेक मंडल का शव शुक्रवार की सुबह यहां विज्ञान नगर इलाके में स्थित एक पेइंग गेस्ट आवास से बरामद किया गया। ऐसा संदेह है कि बृहस्पतिवार की देर रात उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि बिहार के भागलपुर के रहने वाले अभिषेक मंडल का शव शुक्रवार की सुबह यहां विज्ञान नगर इलाके में स्थित एक पेइंग गेस्ट आवास से बरामद किया गया। ऐसा संदेह है कि बृहस्पतिवार की देर रात उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें मृतक ने अपने पिता से जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) पास न करने के बारे में असमर्थता जताई है।

अधिकारी ने कहा कि सुसाइड नोट में लिखा हुआ था, ''पापा, मेरे से जेईई नहीं हो पाएग। क्षमा करिएगा, मैं जा रहा हूं।''

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि यह मामला तब सामने आया जब उसके पिता द्वारा उसे बार-बार फोन कॉल किये जाने पर कोई जवाब नहीं मिला और उन्होंने पेइंग गेस्ट का रखरखाव करने वाले व्यक्ति को अपने बच्चे की खोज खबर लेने को कहा।

शुक्रवार की सुबह जब उस व्यक्ति ने मंडल के कमरे की खिड़की से भीतर झांककर देखा तो किशोर बेहोश पड़ा था। उन्होंने बताया कि इसके बाद अभिषेक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सिंह ने कहा कि ऐसी आशंका है कि मंडल की मौत जहरीला पदार्थ सल्फॉस खाने से हुई । उन्होंने बताया कि इस दवा की शीशी उसके कमरे से बरामद की गयी।

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि जिस कोचिंग संस्थान में मंडल एक साल से पढ़ रहा था उसके रिकॉर्ड के अनुसार अभिषेक को 29 जनवरी को जेईई सत्र-1 की परीक्षा देनी थी, लेकिन उसने परीक्षा नहीं दी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है और बिहार से उसके माता-पिता के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

कोटा में जनवरी से अब तक किसी कोचिंग छात्र द्वारा आत्महत्या करने का यह पांचवां मामला है। साल 2023 में कोटा में 26 छात्रों ने आत्महत्या की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Lahore Qalandars vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट