खेल की खबरें | पंत का ऐतिहासिक शतक, राहुल के नाबाद सैकड़े से भारत के चाय तक चार विकेट पर 298 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (नाबाद 120 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (118 रन) से शतकों से भारत ने सोमवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन चाय तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 298 रन बनाकर 304 रन की बढ़त बना ली।

लीड्स, 23 जून सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (नाबाद 120 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (118 रन) से शतकों से भारत ने सोमवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन चाय तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 298 रन बनाकर 304 रन की बढ़त बना ली।

पंत इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सैकड़ा जड़ने वाले खेल के इतिहास में दूसरे विकेटकीपर बन गए। उन्होंने शतकीय पारी के दौरान 140 गेंद का सामना करते हुए 15 चौके और तीन छक्के जमाए।

पंत एक रन लेकर 130 गेंद में अपना आठवां शतक पूरा करते ही जिम्बाब्वे के महान खिलाड़ी एंडी फ्लावर के बाद एक मैच की दोनों पारियों में 100 रन बनाने वाले दूसरे विकेटकीपर बने।

चाय के ब्रेक तक करूण नायर चार रन बनाकर राहुल के साथ डटे हुए थे।

भारत ने सुबह के सत्र में कप्तान शुभमन गिल (08) के रूप में एक विकेट गंवाया। इसके बाद राहुल और पंत ने चौथे विकेट के लिए 195 रन की भागीदारी निभाकर टीम को मजबूत स्कोर की तरफ बढ़ाया।

पहले सत्र में पंत ने हालांकि अपनी आक्रामक खेलने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाई लेकिन लंच के बाद तेवर बदलकर मैच में अपना दूसरा शतक पूरा किया। उन्होंने पहली पारी में 134 रन बनाए थे।

शतक जड़ने के बाद भी पंत ने यही लय जारी रखी और शोएब बशीर की गेंद पर लांग ऑन में जाक क्राउली के हाथों कैच आउट हो गए। पंत इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच में दो शतक बनाने वाले पहले भारतीय भी बन गए।

भारत ने बादलों और हवा भरी सुबह में दो विकेट पर 90 रन से खेलना शुरू किया लेकिन शुरूआत अच्छी नहीं रही। सात गेंद ही डाली गई थीं कि पहली पारी के शतकवीर गिल अपने निजी स्कोर में दो रन जोड़ने के बाद आउट हो गए जिन्हें ब्रायडन कार्स ने गुडलेंथ गेंद पर बोल्ड किया। पर राहुल और पंत ने बेहतरीन टाइमिंग और संयम से बल्लेबाजी की।

इसके अलावा इंग्लैंड के गेंदबाजों को पहले सत्र में और कोई सफलता नहीं मिली, हालांकि उन्होंने अपनी लाइन एवं लेंथ से दोनों बल्लेबाजों को परेशान किया।

गिल के आउट होने के बाद पंत क्रीज पर उतरे और उन्होंने हमेशा की तरह शानदार शॉट खेलते हुए तेज गेंदबाजों पर रन जुटाने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान उन्हें किस्मत का भी साथ मिला क्योंकि वह जिस तरह के शॉट खेलना चाह रहे थे, उसे खेलने के लिए कनेक्ट नहीं कर पाए।

पंत ने क्रिस वोक्स की गेंद पर शुरूआत की जो उनके बल्ले से लगकर स्लिप कॉर्डन के ऊपर से गई। फिर इस विकेटकीपर ने स्लॉग स्वीप और पैडल स्वीप खेलने का प्रयास किया। फिर एक खराब शॉट खेलने के बाद खुद से नाराज भी दिखे जिसे ‘स्टंप माइक’ में सुना जा सकता था और तभी इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने रिव्यू लिया।

पर टीवी अंपायर ने पंत के पक्ष में फैसला दिया क्योंकि स्विंग लेती फुल लेंथ गेंद भारतीय बल्लेबाज के पैड पर लगने से पहले बल्ले से टकराई थी।

वहीं राहुल दूसरे छोर पर शांत और संयमित होकर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने अर्धशतक बनाने के बाद भी इसी आत्मविश्वास के साथ खेलना जारी रखा जिसके बाद पंत ने भी अपने आक्रामक तेवरों पर लगाम लगाई।

राहुल भी भाग्यशाली रहे। जोश टंग की गेंद उनके बल्ले से लगकर ऊपर की ओर गई लेकिन गली में खड़े हैरी ब्रुक ने इसे टपका दिया।

भारत ने पहली पारी 471 रन और इंग्लैंड ने 465 रन बनाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\