खेल की खबरें | पंत ने गिल के साथ साझेदारी पर कहा, मैदान के बाहर की दोस्ती मैदान पर काम आई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल के साथ सफल साझेदारी के रहस्य का खुलासा करते हुए कहा कि दोनों के बीच मैदान के बाहर की दोस्ती से मैदान पर काफी मदद मिली।

चेन्नई, 23 सितंबर भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल के साथ सफल साझेदारी के रहस्य का खुलासा करते हुए कहा कि दोनों के बीच मैदान के बाहर की दोस्ती से मैदान पर काफी मदद मिली।

पंत और गिल दोनों पहली पारी में नहीं चल पाए थे लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में 167 रन की साझेदारी की जिसका आखिर में मैच के परिणाम पर असर पड़ा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें पंत ने कहा,‘‘जब मैदान के बाहर आपके बीच बहुत अच्छे संबंध होते हैं तो फिर उस खिलाड़ी के साथ बल्लेबाजी करते हुए काफी मदद मिलती है। हम एक दूसरे के खेल का आनंद ले रहे थे, आपस में खूब बातें कर रहे थे और मैच पर भी बात कर रहे थे तथा बेहद सहज थे। आखिर में हम दोनों यह जानते थे कि हमें क्या करना है।’’

दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले पंत ने कहा,‘‘मेरी खेल की समझ यह कहती है कि आप जहां भी खेल रहे हों, आपके खेल में सुधार होना चाहिए। इसलिए मैं टीम की मदद करने की कोशिश कर रहा था और यह शानदार रहा। मैंने इसका पूरा लुत्फ उठाया।’’

इस 26 वर्षीय क्रिकेटर ने 128 गेंद पर 109 रन बनाए जिसमें 13 चौके और चार छक्के शामिल हैं। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने अपने रक्षात्मक और आक्रामक खेल का शानदार नमूना पेश किया।

पंत ने अपनी वापसी के बारे में कहा,‘‘मैं शुरू में थोड़ा नर्वस था लेकिन मेरे अंदर अपनी छाप छोड़ने की ललक थी और आखिर में मैं इसमें सफल रहा और मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं।’’

भारत ने पहला टेस्ट मैच 280 रन से जीता। दूसरा और अंतिम मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज