India squad For 1st Bangladesh Test: टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम घोषित की, ऋषभ पंत की हुई वापसी

भारत का लंबा टेस्ट सत्र बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला से शुरू होगा जिसका पहला टेस्ट चेन्नई में 19 सितंबर से शुरू होगा. श्रृंखला का दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से एक अक्टूबर तक कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और बांग्लादेश ने अब तक 13 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 11 में भारत ने जीत दर्ज की है जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं.

टीम इंडिया (Photo Credit: BCCI/Twitter)

मुंबई: भारत ने 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के शुरुआती मैच के लिए रविवार को अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें ऋषभ पंत ने लगभग 20 महीने बाद टेस्ट टीम में वापसी की. विराट कोहली की भी टेस्ट टीम में वापसी हो गई है जो इस साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ हुई पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे. Team India Squad For Bangladesh Test Series Announced: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन दिग्गज खिलाड़ियों को मिला मौका

मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ 2022 में 22 से 25 दिसंबर तक खेलने के बाद कुछ दिनों बाद 30 दिसंबर को पंत एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इस साल आईपीएल में ही शीर्ष स्तर के क्रिकेट में उनकी वापसी हुई. इस 26 वर्षीय तेजतर्रार बल्लेबाज ने टी20 विश्व कप में भारत के खिताब जीतने वाले अभियान में राष्ट्रीय टीम में वापसी की.

हालांकि मोहम्मद शमी टेस्ट टीम में जगह बनाने में विफल रहे. चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने पहले कहा था कि दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज का लक्ष्य बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में वापसी करना था. उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को भी शुरुआती टेस्ट के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

भारत का लंबा टेस्ट सत्र बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला से शुरू होगा जिसका पहला टेस्ट चेन्नई में 19 सितंबर से शुरू होगा. श्रृंखला का दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से एक अक्टूबर तक कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और बांग्लादेश ने अब तक 13 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 11 में भारत ने जीत दर्ज की है जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं.

बांग्लादेश इस श्रृंखला में पाकिस्तान पर 2-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद उतरेगा जबकि इस साल की शुरुआत में जनवरी-मार्च में घरेलू मैदान पर इंग्लैंड को 4-1 से हराने के बाद यह भारत का पहला टेस्ट मैच होगा.

पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Streaming: आज टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 18वां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\