खेल की खबरें | पिछले चार महीनों में पंत में काफी सुधार हुआ, अच्छा काम करेगा : लारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिछले कुछ महीनों में काफी सुधार किया है और वह मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की अगुआई करते हुए अच्छा काम करेंगे।

मुंबई, 14 अप्रैल वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिछले कुछ महीनों में काफी सुधार किया है और वह मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की अगुआई करते हुए अच्छा काम करेंगे।

तेईस साल के पंत को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया क्योंकि नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गये।

पंत शानदार फार्म में हैं और वह आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में भारत के लिये मैच विजेता रहे।

लारा के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकार्ड है, उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के ‘सलेक्ट डगआउट शो’ पर कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया और यहां इंग्लैंड के खिलाफ छह महीनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पंत में काफी सुधार हुआ और अब वह चोट (अय्यर के चोटिल होने) के कारण कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाल रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ ही उसे (एनरिच) नोर्त्जे, (कागिसो) रबाडा और अक्षर पटेल की सेवायें भी नहीं मिल रही है। इसलिये वे उससे काफी ज्यादा की उम्मीद कर रहे हैं। ’’

लारा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसके पास ऐसी टीम है जो उसकी मदद करेगी जो सबसे ज्यादा अहम है। पिछले चार महीनों में उसमें काफी सुधार हुआ है और मुझे लगता है कि वह अच्छा काम करेगा। ’’

दिल्ली कैपिटल्स को शुरूआती मैच में रबाडा और नोर्त्जे की सेवायें नहीं मिली थी क्योंकि वे अनिवार्य पृथकवास में थे जबकि अक्षर पटेल कोविड-19 से उबर रहे हैं।

महत्वपूर्ण खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद पंत की अगुआई में दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग का अभियान जीत से शुरू किया और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड