खेल की खबरें | पंत भविष्य में ‘सफल’ भारतीय कप्तान हो सकता है : पोंटिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार के विश्व कप विजेता आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को कोई शक नहीं कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भविष्य में अगर भारतीय टीम की अगुआई की जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो वह सफल कप्तान साबित होंगे।

मुंबई, 26 मार्च दो बार के विश्व कप विजेता आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को कोई शक नहीं कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भविष्य में अगर भारतीय टीम की अगुआई की जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो वह सफल कप्तान साबित होंगे।

पंत को पिछले सत्र में चोटिल श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की कप्तानी सौंपी गयी थी और पोटिंग की अगुआई वाले टीम प्रबंधन को खिलाड़ी पर पूरा भरोसा है।

पोंटिंग ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 15 के शुरूआती मैच की पूर्व संध्या पर वर्चुअल मीडिया बातचीत में कहा, ‘‘इस तरह आईपीएल जैसे दबाव वाले टूर्नामेंट में इस भूमिका में अनुभव हासिल करने के बाद मुझे कोई शक नहीं है कि आने वाले समय में ऋषभ अंतरराष्ट्रीय कप्तान हो सकता है। इसमें कोई शक नहीं है। ’’

पोंटिंग को यह भी लगता है कि पंत और रिकॉर्ड पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा में कई समानतायें हैं। उन्होंने रोहित के ऊपर चढ़ते करियर को देखा है जिसमें वह अपनी टीम को सबसे ज्यादा ट्राफियां दिलाने वाले कप्तान बने।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इसके बारे में हालांकि ज्यादा नहीं सोचा है। लेकिन मुझे लगता है कि वे वास्तव में समान हैं। जब रोहित ने मुंबई की कप्तानी शुरू की तो वह काफी युवा था और उसने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर लगभग शुरू ही किया था। वह शायद 23-24 वर्ष का होगा और ऋषभ की उम्र इतनी ही है। ’’

पोंटिग ने कहा, ‘‘ये दोनों काफी समान हैं। मैं जानता हूं कि ये दोनों अच्छे साथी हैं और वे कप्तानी के बारे में कुछ बातें साझा भी करते होंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस