देश की खबरें | मुरादाबाद में घरों के ऊपर बार-बार ड्रोन उड़ता देख ग्रामीणों में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को घरों के ऊपर बार-बार ड्रोन उड़ते देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सुरक्षा के मद्देनजर कथित तौर पर हवा में गोलीबारी भी की गई है।

मुरादाबाद (उप्र), 18 जुलाई मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को घरों के ऊपर बार-बार ड्रोन उड़ते देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सुरक्षा के मद्देनजर कथित तौर पर हवा में गोलीबारी भी की गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

क्षेत्र के निवासियों को डर है कि संगठित चोर गिरोह चोरी करने से पहले टोह लेने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। अपनी सुरक्षा के मद्देनजर लोग रात में गश्त लगा रहे हैं और संभावित खतरे को रोकने के लिए हवा में गोलीबारी भी कर रहे हैं।

सबसे ताज़ा घटना बृहस्पतिवार रात को हुई, जब एक ड्रोन आसमान में मंडराता हुआ देखा गया। घबराए ग्रामीणों ने यह सोचकर कि चोर उनके घरों को निशाना बना रहे हैं, उन्हें डराने के लिए हवा में गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने ड्रोन की उड़ानों के वीडियो भी रिकॉर्ड किए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह ने कहा कि पुलिस सक्रिय रूप से जांच कर रही है, लेकिन ये घटनाएं ‘‘कुछ युवकों द्वारा की गई एक साधारण हरकत लगती हैं।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘ऐसे ड्रोन बाज़ार में आसानी से उपलब्ध हैं और संभवतः ग्रामीणों में दहशत फैलाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही ड्रोन का संचालन करने वालों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड