ICC T20I Rankings: हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने, देखें अन्य दिग्गजों का हाल

टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष 10 में मार्कस स्टोइनिस, सिकंदर रजा, शाकिब अल हसन और लियाम लिविंगस्टोन को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है. मोहम्मद नबी चार स्थान के नुकसान से शीर्ष पांच से बाहर हो गए हैं. गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नोर्किया सात स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इंग्लैंड के आदिल राशिद शीर्ष पर हैं.

हार्दिक पांड्या (Photo Credits: BCCI/Twitter)

दुबई: हार्दिक पंड्या बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने. हाल में संपन्न टी20 विश्व कप में खिताब जीतने के बाद भारत के क्रिकेटरों की रैंकिंग में सुधार हुआ है. Team India: टीम इंडिया बारबाडोस से रवाना, गुरुवार सुबह 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से होगी मुलाकात

टी20 विश्व कप के फाइनल में 29 जुलाई को अर्धशतक जड़ने वाले हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर को आउट करके दक्षिण अफ्रीका पर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पंड्या दो स्थान के फायदे से श्रीलंका के स्टार वानिंदु हसरंगा के साथ पुरुष टी20 ऑलराउंडर की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं. पंड्या ने फाइनल में 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किए.

आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के नए कप्तान के रूप में प्रशंसकों की हूटिंग का सामना करने के बाद पंड्या ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप में वापसी करते हुए प्रभावी प्रदर्शन किया. पंड्या ने निचले क्रम में बल्ले से प्रभावी पारियां खेली और गेंद से भी उम्दा प्रदर्शन किया तथा जब टीम को जरूरत थी तो विकेट चटकाए. उन्होंने टूर्नामेंट में 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए और 11 विकेट भी चटकाए.

पंड्या ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल में किया. दक्षिण अफ्रीका की टीम को 30 गेंद में 30 रन की दरकार थी और क्लासेन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन उन्होंने भारत को वापसी दिलाते हुए जीत दिला दी.

पंड्या ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर क्लासेन को आउट किया. वह अंतिम ओवर में 16 रन का बचाव करने उतरे और सात रन की जीत के साथ भारत को दूसरा टी20 विश्व कप खिताब दिलाया. टी20 विश्व कप में 15 विकेट चटकाकर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी रैंकिंग में 12 स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं जो 2020 के बाद उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है.

टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष 10 में मार्कस स्टोइनिस, सिकंदर रजा, शाकिब अल हसन और लियाम लिविंगस्टोन को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है. मोहम्मद नबी चार स्थान के नुकसान से शीर्ष पांच से बाहर हो गए हैं. गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नोर्किया सात स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इंग्लैंड के आदिल राशिद शीर्ष पर हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट