देश की खबरें | उत्तर प्रदेश की प्रत्येक ग्रामसभा में पंचायत सचिवालय का निर्माण किया गया : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने प्रत्येक ग्राम सभा में पंचायत सचिवालय का निर्माण किया है।

लखनऊ, 30 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने प्रत्येक ग्राम सभा में पंचायत सचिवालय का निर्माण किया है।

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य पंकज पटेल ने ग्राम पंचायतों के प्रधानों और कंप्यूटर सहायकों का मानदेय बढ़ाने को लेकर सरकार से जवाब मांगा था।

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि 2021 में ग्राम प्रधानों का मानदेय 3500 रुपये से बढ़ाकर पांच हजार रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि छह हजार रुपये प्रतिमाह के मानदेय पर पंचायत सहायक एवं ‘कंप्यूटर आपरेटर’ की तैनाती की गयी है।

इस बीच नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''हमने प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सचिवालय का निर्माण किया है। इसका उद्देश्य यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में गांव को ही स्वावलंबी बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार किया जा सके।''

उन्होंने कहा, ''वहां पर ‘कंप्यूटर ऑपरेटर’ के रूप में पंचायत सहायक रखा गया है। ‘बीसी’ सखी रखी गई है, जो गांव के अंदर बैंकिंग लेनदेन का कार्य करती है।''

योगी ने बताया, ''हमने छह महीने के लिए उन्हें एक निश्चित मानदेय के साथ जोड़ा, लेकिन जब बैंक से उनका कमीशन बन गया तो वे अच्छी आय अर्जित कर रही हैं।''

उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर की एक बीसी सखी अब तक साढ़े 15 लाख रुपये से अधिक का कमीशन प्राप्त कर चुकी है।

योगी ने बताया,‘‘पंचायत सहायक को भी हम छह हजार रुपये प्रतिमाह देते हैं। साथ ही जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, खतौनी की नकल और अन्य सभी योजनाओं को जिनकी वह ऑनलाइन सर्विस उपलब्ध करा रहा है, उस पर एक अतिरिक्त आय भी होती है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\