देश की खबरें | पंचायत चुनाव : राज्य निर्वाचन आयोग ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव पर सभी राजनीतिक दलों के सुझाव तथा शिकायतों को सुनने और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को एक बैठक करेगा। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 13 जून पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव पर सभी राजनीतिक दलों के सुझाव तथा शिकायतों को सुनने और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को एक बैठक करेगा। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बैठक की अध्यक्षता एसईसी राजीव सिन्हा करेंगे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ सभी दलों को बैठक में बुलाया गया है। कानून-व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी। हम उनकी शिकायतें और सुझाव भी सुनेंगे।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि सर्वदलीय बैठक का कोई फायदा नहीं होगा, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने नामांकन दाखिल करने के लिए केवल दो दिन शेष होने पर यह बैठक बुलाने के ‘‘उद्देश्य’’ पर सवाल उठाया। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने एसईसी के बैठक बुलाने के कदम का भी स्वागत किया है।

पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यालयों में झड़पों और तोड़फोड़ की कई घटनाएं सामने आई हैं।

विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल नहीं करने दे रहे हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने सभी जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों को पंचायत चुनाव के लिए निर्धारित नामांकन केंद्रों के एक किलोमीटर के दायरे में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने का निर्देश भी दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट