जरुरी जानकारी | महंगे आयात से पाम पामोलीन में सुधार, मांग कमजोर रहने से सोयाबीन तिलहन में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल में गिरावट आई जबकि आयात महंगा होने से कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल के भाव मजबूत रहे। मूंगफली तेल तिलहन और सोयाबीन तेल के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर देश के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल में गिरावट आई जबकि आयात महंगा होने से कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल के भाव मजबूत रहे। मूंगफली तेल तिलहन और सोयाबीन तेल के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

शिकॉगो एक्सचेंज मंगलवार रात को गिरावट पर बंद हुआ था और फिलहाल यहां मामूली घट-बढ़ जारी है। मलेशिया एक्सचेंज में मामूली सुधार है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार में बिनौले की आवक बढ़ी है और इस फसल के कीटों के हमले से प्रभावित होने से ऐसा हुआ है। अगर इनकी जल्दी खपत नहीं की गई तो फसल के खराब होने का खतरा है। लिहाजा इसे फौरन खपाया जा रहा है और इसी वजह से इसमें गिरावट है।

उधर बड़े मार्के वाली कंपनियों ने सरसों तिलहन के खरीद के दाम घटाये हैं जिसकी वजह से सरसों के थोक दाम में गिरावट है। प्लांट वालों की लिवाली कम होने से सोयाबीन तिलहन में मामूली गिरावट है।

सूत्रों ने कहा कि आयात महंगा बैठने के साथ मलेशिया एक्सचेंज में सुधार के कारण सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में मजबूती रही। वहीं, आयातकों ने पहले सोयाबीन तेल के सौदे ऊंचे भाव पर खरीद रखे थे और अब हाजिर भाव घट गये हैं। इस स्थिति में सोयाबीन तेल के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। मूंगफली तेल के दाम ऊंचा होने के कारण लिवाल कम रहने के बीच मूंगफली तेल तिलहन के भाव भी पूर्वस्तर पर कायम बने रहे।

बुधवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,360-5,410 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,775-6,850 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,365-2,640 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,695 -1,790 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,695 -1,805 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,125 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,750 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,275 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,050 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,150 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,995-5,045 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,795-4,845 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,050 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\