देश की खबरें | पालघर कांड: अदालत 90 आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर 16 जनवरी को निर्णय लेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर में भीड़ द्वारा दो साधुओं और उनके चालक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में ठाणे की विशेष अदालत 90 आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर 16 जनवरी को निर्णय लेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, छह जनवरी महाराष्ट्र के पालघर में भीड़ द्वारा दो साधुओं और उनके चालक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में ठाणे की विशेष अदालत 90 आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर 16 जनवरी को निर्णय लेगी।

जिला न्यायाधीश एस बी बाहाल्कर ने बुधवार को सुनवाई के दौरान करीब दर्जन भर जमानत याचिकाओं को लेकर विशेष लोक अभियोजक सतीश मानशिंदे और आरोपियों की ओर से पेश वचाव पक्ष के वकीलों अमृत अधिकारी और अतुल पाटिल की दलीलें सुनीं।

मानशिंदे ने अदालत से कहा कि आवेदक वारदात स्थल पर मौजूद थे लेकिन उनकी अपराध में सक्रिय भूमिका नहीं थी।

बचाव पक्ष के वकील अमृत अधिकारी ने कहा कि जेल में बंद कुल 165 आरोपियों में से 90 ने जमानत का अनुरोध किया है और अदालत उनकी याचिकाओं पर 16 जनवरी को निर्णय लेगी।

बचाव पक्ष के वकीलों ने अदालत से कहा कि आवेदकों की अपराध में कोई भूमिका नहीं थी और पुलिस ने केवल संदेह और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया था।

आरोपियों ने एक ही घटना को लेकर दर्ज तीन प्राथमिकियों की वैधता को चुनौती दी है।

उल्लेखनीय है कि 16 अप्रैल 2020 को पालघर के गढ़चिंचले में भीड़ ने साधु चिकने महाराज कल्पवृक्षगिरी और सुशीलगिरी महाराज और उनके चालक नीलेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड