देश की खबरें | पालघर: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले तीन व्यक्तियों पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में इंडियन प्रीमियर लीग के मैच पर कथित तौर पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पालघर, सात अक्टूबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में इंडियन प्रीमियर लीग के मैच पर कथित तौर पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Gorakhpur Zoo: गोरखपुर चिड़ियाघर में रहेगी ओडीओपी प्रोडक्ट बेचने वाली दुकानें, इस साल के अंत तक पूरा हो सकता है योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट.

पालघर पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सचिन नवदकर ने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दवा की दुकान के मालिक जिनेश पुनमिया को पकड़ा, जो मंगलवार की रात आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहा था।

पुनमिया के फोन की जांच करने पर पुलिस को इरफान शेख नामक व्यक्ति और उसके साथी शाहबाज का पता चला, जो मोबाइल ऐप के जरिये सट्टा लगा रहे थे।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: कांग्रेस ने पहले चरण के चुनाव के लिए जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखें किसे कहां से मिला टिकट.

अधिकारी ने कहा कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध दहानू पुलिस थाने में महाराष्ट्र जुआ कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\