देश की खबरें | पलानीस्वामी एवं अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु को राजस्व घाटे वाला प्रदेश बना दिया : स्टालिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को विपक्ष के नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी पर राज्य की राजकोषीय स्थिति की आलोचना करने के लिए निशाना साधा और कहा कि उनकी अन्नाद्रमुक की सरकार ने एक दशक पहले राज्य को राजस्व घाटे वाला प्रदेश बना दिया था।

शिवगंगा (तमिलनाडु), 22 जनवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को विपक्ष के नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी पर राज्य की राजकोषीय स्थिति की आलोचना करने के लिए निशाना साधा और कहा कि उनकी अन्नाद्रमुक की सरकार ने एक दशक पहले राज्य को राजस्व घाटे वाला प्रदेश बना दिया था।

मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि विभिन्न कठिनाइयों के बावजूद, सत्तारूढ़ द्रमुक विभिन्न कल्याणकारी पहलों को लागू करते हुए राज्य को विकास के पथ पर ले जा रही है।

इससे एक दिन पहले पलानीस्वामी ने राज्य की राजकोषीय स्थिति को लेकर सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार पर निशाना साधा और दावा किया था कि तमिलनाडु का बढ़ता कर्ज एवं राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का अनुपात सत्तारूढ़ पार्टी की उपलब्धि प्रतीत होता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि चार साल पहले द्रमुक के सत्ता में आने के बाद से तमिलनाडु सबसे अधिक कर्ज वाला राज्य बन गया है, जबकि द्रमुक ने राज्य की अर्थव्यवस्था को ठीक करने का आश्वासन दिया था।

इस पर पलटवार करते हुए स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु 2011 में एक ‘‘राजस्व-अधिशेष’’ राज्य था । द्रमुक के सत्ता से हटने के बाद अन्नाद्रमुक ने एक दशक तक प्रदेश पर शासन किया था ।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अन्नाद्रमुक की सरकार थी जिसने तमिलनाडु को 2013 में राजस्व घाटे वाला राज्य बना दिया, जबकि प्रदेश 2011 में राजस्व अधिशेष वाला राज्य था । उन्होंने 2017-19 के दौरान तमिलनाडु को सबसे अधिक राजस्व घाटे वाले राज्य के रूप में संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया और हमने प्रदेश को इस विकट स्थिति से बचाया है।’’

स्टालिन ने आरोप लगाया कि केंद्र तमिलनाडु को धन आवंटन करने के मामले में सहयोग नहीं कर रहा है, लेकिन ऐसी चुनौतियों के बावजूद राज्य अच्छी प्रगति कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\