Shehbaz Sharif Corona Positive: पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ कोरोना की चपेट में, तीसरी बार पॉजिटिव

तीसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। वह एक दिन पहले ही ब्रिटेन से लौटे थे। सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

Shehbaz Sharif Corona Positive:  तीसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं.वह एक दिन पहले ही ब्रिटेन से लौटे थे.सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने मंगलवार को यह जानकारी दी. शहबाज (71) मंगलवार को लंदन से पाकिस्तान लौटे थे. वह मिस्र में सीओपी 27 जलवायु सम्मेलन में भाग लेने के बाद अपने भाई नवाज शरीफ से मिलने लंदन गये थे. एक ट्वीट में औरंगजेब ने कहा कि पिछले दो दिनों से प्रधानमंत्री की तबियत खराब लग रही थी और तब डॉक्टरों की सलाह पर मंगलवार को उन्होंने कोविड-19 जांच करायी जिसमें वह पॉजिटिव पाये गये.

उन्होंने देशवासियों एवं पीएमएल-एन कार्यकर्ताओं से शहबाज शरीफ के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ मांगने की अपील की।यह तीसरी बार है कि शहबाज शरीफ इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। इस साल जनवरी तथा जून, 2020 में वह कोरोना वायरस की चपेट में आये थे. यह भी पढ़े: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हुए कोरोना पॉजिटिव

शरीर परिवार के करीबी सूत्रों का हवाला देते हुए जियो न्यूज ने खबर दी कि शहबाज को शनिवार को लंदन हवाईअड्डे के लिए रवाना होने से पहले ज्वर था और उनके परिवार ने उन्हें यात्रा नहीं करने की सलाह दी थी जिस पर उन्होंने अपना यह यात्रा रविवार के लिए टाल दी थी.

इस बीच राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शहबाज के शीघ्र स्वस्थ की कामना की है. पूर्व राष्ट्रपति तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ हेाने की प्रार्थना की है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

\