जरुरी जानकारी | पाकिस्तान की संसद ने 2023-24 के लिए 14.48 लाख करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की संसद ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रविवार को 14.48 लाख करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी। स्वीकृत राहत पैकेज की शेष किस्त जारी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से शर्त रखने के बाद इसमें कुछ नए कर जोड़े गए हैं।

इस्लामाबाद, 25 जून पाकिस्तान की संसद ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रविवार को 14.48 लाख करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी। स्वीकृत राहत पैकेज की शेष किस्त जारी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से शर्त रखने के बाद इसमें कुछ नए कर जोड़े गए हैं।

बजट में सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) वृद्धि दर के लिए 3.5 प्रतिशत का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी घोषणा नौ जून को ही कर दी गई थी।

तब बजट में 9,200 अरब रुपये का कर संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन आईएमएफ के शर्त रखने के बाद इसमें 215 अरब रुपये और जोड़कर इसे 9,415 अरब रुपये कर दिया गया।

सरकार ने 85 अरब रुपये व्यय घटाने की आईएमएफ की मांग को भी मान लिया है।

वित्त मंत्री इशाक डार ने बजट पर चर्चा के दौरान अपने भाषण में कहा कि आईएमएफ से तीन दिन तक चर्चा करने के बाद बजट में ये बदलाव किए गए हैं।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दो दिन पहले पेरिस में वैश्विक वित्तीय सम्मेलन के दौरान आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मुलाकात कर ऋण जारी करने का आग्रह किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट