विदेश की खबरें | पाकिस्तान की नेशनल असेंबली नौ अगस्त को भंग कर दी जाएगी: शहबाज शरीफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि निचले सदन का कार्यकाल खत्म होने से तीन दिन पहले ही नेशनल असेंबली को नौ अगस्त को भंग कर दिया जाएगा। इस कदम से देश में 90 दिनों के भीतर आम चुनाव कराना होगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, चार अगस्त पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि निचले सदन का कार्यकाल खत्म होने से तीन दिन पहले ही नेशनल असेंबली को नौ अगस्त को भंग कर दिया जाएगा। इस कदम से देश में 90 दिनों के भीतर आम चुनाव कराना होगा।

‘डॉन’ अखबार ने शुक्रवार को एक समाचार में बताया कि शरीफ ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री आवास पर सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगियों के लिए आयोजित रात्रिभोज समारोह में यह बात कही।

पाकिस्तान की संसद का पांच साल का कार्यकाल 12 अगस्त को पूरा होने जा रहा है। ऐसे में सत्ताधारी गठबंधन सरकार चुनाव की तैयारी कर रही है।

संविधान के प्रावधान के तहत नेशनल असेंबली का कार्यकाल पूरा होने पर 60 दिन में आम चुनाव कराने होते हैं, लेकिन अगर कार्यकाल पूरा होने से पहले ही असेंबली को भंग कर दिया जाए तो यह अवधि 90 दिन तक बढ़ सकती है।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री नौ अगस्त को नेशनल असेंबली भंग करने के लिए राष्ट्रपति आरिफ अलवी को अधिसूचना भेजेंगे।

संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति के अधिसूचना पर हस्ताक्षर करते ही असेंबली भंग हो जायेगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर किसी कारण से राष्ट्रपति हस्ताक्षर नहीं करते हैं, तो प्रधानमंत्री की अधिसूचना प्राप्त होने के 48 घंटे बाद असेंबली स्वत: ही भंग हो जाएगी।

रात्रि भोज समारोह में शरीफ ने सहयोगी दलों के नेताओं को बताया कि सत्ताधारी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने पार्टी के भीतर विचार-विमर्श को अंतिम रूप दे दिया है और प्रधानमंत्री शुक्रवार को कार्यवाहक ढांचे पर सहयोगियों के साथ अंतिम दौर की चर्चा शुरू करेंगे। इसमें कम से कम तीन दिन लगने की उम्मीद है।

कार्यवाहक ढांचे पर सहयोगियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक शुक्रवार को भी होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\