विदेश की खबरें | पाक का जम्मू-कश्मीर के हिस्से पर अवैध कब्जा जारी, जो उसे खाली करना होगा : यूएनएससी में भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्जा जारी रखे हुए है, जो उसे खाली करना होगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र, 25 मार्च भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्जा जारी रखे हुए है, जो उसे खाली करना होगा।

ये टिप्पणियां सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अनुकूलता को बढ़ावा देने पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की खुली बहस में कीं।

वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के संदर्भ में बोल रहे थे।

हरीश ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है, और हमेशा रहेगा। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा जारी रखा है, जो उसे खाली करना होगा।’’

हरीश की यह कड़ी प्रतिक्रिया पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस के दौरान जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने के बाद आई।

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के बार-बार उल्लेख न तो उनके (पाकिस्तान के) अवैध दावों को मान्य करते हैं और न ही उनके राज्य प्रायोजित सीमा पार से आतंकवाद को उचित ठहराते हैं।’’

हरीश ने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान को सलाह देंगे कि वह अपने संकीर्ण और विभाजनकारी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इस मंच का ध्यान भटकाने की कोशिश न करे।’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत अधिक विस्तृत उत्तर देने के अधिकार का प्रयोग करने से बचेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी