आर्थिक प्रगति करके ही पाकिस्तान का विकास संभव है: शहबाज शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को कहा कि देश आर्थिक प्रगति करके ही विकास कर सकता है. शरीफ ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर टेलीविजन और रेडियो पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान इस समय जो आर्थिक उथल-पुथल देख रहा है, उसे उससे बाहर निकलने की जरूरत है.

नवाज शरीफ (Photo: PTI)

इस्लामाबाद, 14 अगस्त : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) ने शनिवार को कहा कि देश आर्थिक प्रगति करके ही विकास कर सकता है. शरीफ ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर टेलीविजन और रेडियो पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान इस समय जो आर्थिक उथल-पुथल देख रहा है, उसे उससे बाहर निकलने की जरूरत है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने विपक्षी नेता के रूप में (तत्कालीन) सरकार को अर्थव्यवस्था के चार्टर की पेशकश की थी और प्रधानमंत्री के रूप में मैं एक बार फिर इस प्रस्ताव को दोहराता हूं.’’ उन्होंने कहा कि देश आर्थिक प्रगति के बिना विकास नहीं कर सकता. शरीफ ने अपने संबोधन के दौरान पाकिस्तानी आंदोलन के नेताओं को श्रद्धांजलि दी और पूरी दुनिया में रह रहे लाखों पाकिस्तानियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. यह भी पढ़ें : लेखक सलमान रुश्दी के हमलावर ने अपराध स्वीकार नहीं किया

उन्होंने मौजूदा राजनीतिक तनाव के कारण देश के समक्ष मौजूद भावनात्मक संकट के साथ-साथ आर्थिक संकट पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने आर्थिक संकट के लिए पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराया और देश में स्थिरता लाने का संकल्प लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट