भारतीय नैकाओं पर पाकिस्तान का हमला सभी स्थापित नियमों का उल्लंघन : भारत

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, मंत्रालय ने पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने बलों को ‘बिना उकसावे के हिंसा’ के ऐसे कार्यो से बचने की सलाह दे ।

जमात

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल भारत ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तानी नौवहन बलों ने सभी स्थापित नियमों का उल्लंघन करते हुए गुजरात से लगे तटीय क्षेत्र में दो भारतीय नौकाओं पर हमला किया जो निंदनीय है ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, मंत्रालय ने पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने बलों को ‘बिना उकसावे के हिंसा’ के ऐसे कार्यो से बचने की सलाह दे ।

सैन्य अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तानी नौवहन सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने अरब सागर में भारत-पाक नौवहन सीमा के पास रविवार को मछली पकड़ने की नौका ‘ओंकार और महासागर’ पर सवान भारतीय मछुआरों को निशाना बनाया जिसमें एक भारतीय मछुआरा घायल हो गया ।

भारत पहले ही जानबूझकर भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करने और हमला करने को लेकर पाकिस्तान को सख्त ‘डिमार्शे’ जारी कर चुका है ।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ भारत इस संबंध में पीएमएसए द्वारा 12 अप्रैल के दो भारतीय मछली पकड़ने की नौकाओं पर सवार मछुआरों को जानबूझकर निशाना बनाने और गोलीबारी करने की कड़ी निंदा करता है । पीएमएसए की गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई । ’’

इसमें कहा गया है कि पीएमएसए का यह कृत्य निंदनीय है और भारतीय मछुआरों को शारीरिक नुकसान पहुंचाना सभी स्थापित नियमों का उल्लंघन है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\