विदेश की खबरें | पाकिस्तान की सेना, आईएसआई के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, विपक्ष ने की आलोचना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सीनेट के करीबी मुकाबले में सत्तारूढ़ तहरीक-ए-इंसाफ की हार के एक दिन बाद पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात कर राष्ट्रीय मुद्दों की समीक्षा की।

इस्लामाबाद, पांच मार्च सीनेट के करीबी मुकाबले में सत्तारूढ़ तहरीक-ए-इंसाफ की हार के एक दिन बाद पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात कर राष्ट्रीय मुद्दों की समीक्षा की।

‘डॉन’ अखबार के मुताबिक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने राष्ट्रीय मुद्दों पर नागरिक और सैन्य नेतृत्व के बीच संवाद के तहत बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री खान से मुलाकात की। आईएसआई निदेशक जनरल लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद भी बैठक के दौरान मौजूद थे।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि ‘‘आंतरिक और बाह्य’’ स्थिति की समीक्षा के लिए यह बैठक आयोजित हुई। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय से कोई बयान जारी नहीं किया गया। ऐसी बैठकों पर आम तौर पर प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाती है।

पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने बुधवार को सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उम्मीदवार अब्दुल हाफिज शेख को करीबी मुकाबले में सीनेट चुनाव में हरा दिया था। खान के लिए यह बड़ा झटका था जिन्होंने वित्त मंत्री अब्दुल हाफिज शेख के लिए निजी तौर पर प्रचार किया था।

ऊपरी सदन के चुनाव में वित्त मंत्री की हार के बाद खान ने नेशनल एसेंबली में शनिवार को विश्वास मत हासिल करने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री, सेना प्रमुख और आईएसआई प्रमुख के बीच बैठक की आलोचना करते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने कहा कि सीनेट चुनाव के घटनाक्रम के बाद प्रधानमंत्री के साथ सैन्य नेतृत्व को नहीं दिखना चाहिए।

मरियम के हवाले से खबर में कहा गया, ‘‘क्या वह (प्रधानमंत्री) इन संस्थाओं को राजनीति में नहीं घसीट रहे।’’

उन्होंने कहा इस समय बैठक से अच्छा संदेश नहीं गया है। उन्होंने कहा कि संस्थाओं को प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थन करना बंद करना चाहिए और संविधान में जिस भूमिका का उल्लेख है उसका निर्वहन करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\