खेल की खबरें | पाकिस्तान के चाय तक दो विकेट पर 42 रन, 113 रन की बढ़त बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने हालांकि दूसरी पारी में अपने सलामी बल्लेबाज आबिद अली (13) और इमरान बट (शून्य) के विकेट जल्दी गंवा दिये जिससे चाय तक दूसरी पारी में उसका स्कोर दो विकेट पर 42 रन था और उसकी कुल बढ़त 113 रन की हो गयी थी। पाकिस्तान ने पहली पारी में 272 रन बनाये थे।

पाकिस्तान ने हालांकि दूसरी पारी में अपने सलामी बल्लेबाज आबिद अली (13) और इमरान बट (शून्य) के विकेट जल्दी गंवा दिये जिससे चाय तक दूसरी पारी में उसका स्कोर दो विकेट पर 42 रन था और उसकी कुल बढ़त 113 रन की हो गयी थी। पाकिस्तान ने पहली पारी में 272 रन बनाये थे।

चोटों के कारण दो साल की अनुपस्थिति के बाद पांच दिवसीय प्रारूप में वापसी करने वाले हसन ने 54 रन देकर पांच विकेट हासिल किये जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 201 रन पर सिमट गयी।

कागिसो रबाडा ने बट को पगबाधा आउट किया। कराची में अपना टेस्ट पर्दापण करने वाले बट चार पारियों में केवल 36 रन ही बना सके हैं।

आबिद का भी स्कोर पिछली तीन टेस्ट पारियों में चार, 10 और छह रन का रहा। वह केशवर महाराज की गेंद पर आउट हुए।

अजहर अली बायें हाथ के स्पिनर महाराज की पगबाधा अपील पर बचे और चाय तक 22 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान बाबर आजम पांच रन बनाकर दूसरे छोर पर थे।

इससे पहले लंच के आधे घंटे बाद ही दक्षिण अफ्रीकी टीम की पहली पारी सिमट गयी जिसमें हसन ने तीन विकेट झटके और दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

तेम्बा बावुमा ने 15 रन से खेलना शुरू किया था, वह 44 रन बनाकर नाबाद रहे। हसन ने लगातार गेंदों पर अंतिम दो विकेट झटककर पारी खत्म की।

दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 106 रन से खेलना शुरू किया। कप्तान क्विंटन डि कॉक की श्रृंखला में खराब फार्म जारी रही और वह रात के 24 रन के स्कोर में केवल चार रन ही जोड़ सके और शाहीन अफरीदी की गेंद पर बोल्ड हुए।

बावुमा और वियान मुल्डर (33) ने डेढ़ घंटे तक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय साझेदारी निभायी। लेकिन पाकिस्तान ने लंच से आधा घंटे पहले दो विकेट झटक लिये। मुल्डर दूसरा रन लेने के चक्कर में रन आउट हुए। जार्ज लिंडे ने हसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए, उन्होंने 21 रन बनाये।

हसन ने फिर लंच के बाद महाराज और 11वें नंबर के एंडरिच नोर्ट्जे दोनों को बोल्ड किया जबकि रबाडा रन आउट हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड