देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में एलओसी पर पाक सैनिकों की गोलाबारी जारी, भारतीय सेना ने भी दिया माकूल जवाब: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के चार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी की जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जम्मू/श्रीनगर, आठ मई पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के चार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी की जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत द्वारा मिसाइल हमला किए जाने के बाद बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाकर भीषण गोलाबारी की और मोर्टार दागे।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को सीमा पार से गोलेबारी की तीव्रता कम रही और यह चार सेक्टर तक सीमित रही।

जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सात और आठ मई की दरमियानी रात पाकिस्तानी सेना की तरफ से कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर सेक्टर के सामने स्थित एलओसी पर छोटे हथियारों और तोपों का इस्तेमाल करते हुए बिना उकसावे के हमले किए गए। भारतीय सेना ने भी इसका मुंह तोड़ जवाब दिया।’’

अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि जम्मू में सबसे ज्यादा प्रभावित पुंछ सेक्टर में बुधवार को हुई भीषण गोलेबारी में 13 लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन रात में स्थिति सामान्य रही।

हालात के मद्देनजर सीमावर्ती इलाके के सैकड़ों निवासी पहले ही सुरक्षित क्षेत्रों में चले गए हैं।

पाकिस्तानी गोलेबारी में मारे गए 13 लोगों में ‘5-फील्ड रेजिमेंट’ के लांस नायक दिनेश कुमार भी शामिल हैं।

सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जनरल ऑफिसर कमांडिंग और व्हाइट नाइट कोर के सभी स्तर के अधिकारी व जवान रेजिमेंट के लांस नायक दिनेश कुमार के बलिदान को सलाम करते हैं, जिन्होंने सात मई को पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी के दौरान अपने प्राण न्योछावर कर दिए। हम पुंछ सेक्टर में निर्दोष नागरिकों पर लक्षित हमलों के सभी पीड़ितों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।’’

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का बदला देते हुए भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइलों से हमले किए। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिनमें अधिकांश पर्यटक थे।

बढ़ते तनाव को देखते हुए अधिकारियों ने आदेश दिया है कि जम्मू क्षेत्र के पांच सीमावर्ती जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी बंद रहेंगे।

मंडल आयुक्त रमेश कुमार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बृहस्पतिवार को भी बंद रहेंगे।

जम्मू संभाग में प्रशासन ने क्षेत्र के सभी 10 जिलों में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए हैं जो 24 घंटे काम करेंगे।

पहलगाम हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच यह 14वीं रात थी जब पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में सीमा पर गोलीबारी की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज