विदेश की खबरें | पाकिस्तानी विदेश मंत्री डार ने चिनफिंग से मुलाकात की,द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने मंगलवार को बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ संयुक्त बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच "स्थायी दोस्ती" को गहरा करने और साझा क्षेत्रीय लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की इस्लामाबाद की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 15 जुलाई पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने मंगलवार को बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ संयुक्त बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच "स्थायी दोस्ती" को गहरा करने और साझा क्षेत्रीय लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की इस्लामाबाद की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

डार 10 सदस्यीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के उन विदेश मंत्रियों और स्थायी निकाय प्रमुखों में शामिल थे, जिनसे चिनफिंग ने तियानजिन में होने वाली उनकी बैठक से पहले मुलाकात की।

डार ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि वह बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल में चिनफिंग से मिलकर "खुश" हैं और उन्होंने चीनी राष्ट्रपति को "पाकिस्तान सरकार और लोगों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं" दीं।

उन्होंने लिखा, "अडिग भाइयों और सदाबहार रणनीतिक साझेदारों के रूप में हम चीन-पाकिस्तान के बीच स्थायी दोस्ती को गहरा करने और साझा क्षेत्रीय लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

एससीओ 10 देशों का एक यूरेशियाई सुरक्षा और राजनीतिक समूह है, जिसमें चीन, रूस, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं। चीन वर्तमान में एससीओ की अध्यक्षता कर रहा है।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि चीनी राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का स्वागत किया और एससीओ के तहत "क्षेत्रीय सहयोग की अहमियत" को रेखांकित किया।

इसके बाद, डार अन्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ तियानजिन पहुंचे। उन्होंने एससीओ के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

डार ने चिनफिंग के साथ बैठक के इतर एससीओ के विभिन्न सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात की।

उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में क्षेत्रीय समझ और सहयोग को मजबूत करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान करना हमेशा अच्छा होता है।"

डार ने किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, ईरान, उज्बेकिस्तान और बेलारूस के अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें भी कीं, जिनमें आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\