खेल की खबरें | पाकिस्तानी तेज गेंदबाज उमर गुल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने शनिवार को राष्ट्रीय टी20 कप के समापन के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।

कराची, 17 अक्टूबर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने शनिवार को राष्ट्रीय टी20 कप के समापन के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।

गुल ने पाकिस्तान की तरफ से अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच (वनडे) 2016 में खेला था। वह राष्ट्रीय टी20 कप में बलूचिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | CSK vs DC, IPL 2020: आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स होगी आमने-सामनें, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा मुकाबला.

उनकी टीम शुक्रवार को रावलपिंडी में सदर्न पंजाब से हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी।

गुल ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘भारी मन से और काफी सोच विचार करने के बाद मैंने राष्ट्रीय टी20 कप के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। ’’

यह भी पढ़े | RCB vs RR, IPL 2020: आज राजस्थान रॉयल्स के सामनें होगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब ने बेंगलोर को पिछले मैच में दी थी मात.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा पाकिस्तान के लिये पूरे जुनून और जज्बे के साथ खेला। क्रिकेट हमेशा मेरा पहला प्यार रहेगा लेकिन सभी अच्छी चीजों का एक न एक दिन अंत होता है। ’’

पेशावर में जन्में 36 वर्षीय गुल ने 2003 में वनडे में पदार्पण किया। उसी वर्ष उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2013 में खेला था।

गुल ने 47 टेस्ट मैचों में 34.06 की औसत से 163 विकेट लिये। उन्होंने 130 वनडे में 179 विकेट और 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 85 विकेट लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\