देश की खबरें | पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलाबारी की, मां-बेटी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम पंक्ति के गांवों में बुधवार तड़के भारी गोलाबारी की।

जम्मू/श्रीनगर, सात मई पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम पंक्ति के गांवों में बुधवार तड़के भारी गोलाबारी की।

यह गोलाबारी भारतीय सशस्त्र बलों के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद हुई।

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले में एक घर के पाकिस्तानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला और उसकी बेटी घायल हो गई, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि भारतीय हमले के कुछ ही देर बाद पुंछ के कृष्णा घाटी, शाहपुर और मनकोट, जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले के लाम, मंजाकोट और गंभीर ब्राह्मणा तथा उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके में सीमा पार से भारी गोलाबारी की खबर मिली।

अधिकारियों के मुताबिक, मनकोट में दो नागरिकों के हताहत होने की खबर है और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि सीमा पर तैनात भारतीय सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण लोगों को भूमिगत बंकरों में शरण लेनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सीमा पर लगातार 13 दिन से बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहा है।

पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। भारतीय सशस्त्र बलों ने इस हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में मंगलवार देर रात नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। सशस्त्र बलों ने बहावलपुर को भी निशाना बनाया, जो आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख ठिकाना है।

भारतीय सेना ने देर रात 1.44 बजे जारी एक बयान में कहा कि सैन्य हमले 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत किए गए।

उसने कहा, ‘‘कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला करने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की साजिश रची गई और उसे अमलीजामा पहनाया गया।’’

भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (एडीजीपीआई) ने 'एक्स' पर लिखा, ‘‘पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबेर गली में गोलाबारी करके एक बार फिर संघर्ष-विराम समझौते का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है।’’

भारत और पाकिस्तान के 25 फरवरी 2021 को संघर्ष-विराम समझौते को नवीनीकृत करने के बाद से नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संघर्ष-विराम उल्लंघन की घटनाएं काफी कम हो गई थीं।

हालांकि, 24 अप्रैल की रात से, जब भारत ने पहगाम हमले की पृष्ठभूमि में सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था, उसके बाद पाकिस्तानी सैनिक नियंत्रण रेखा के पास विभिन्न स्थानों पर अकारण गोलीबारी कर रहे हैं।

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में नियंत्रण रेखा पर कई चौकियों पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू करने के बाद पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर और जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में संघर्ष-विराम का उल्लंघन किया।

उन्होंने राजौरी जिले के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास कई चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। इसके बाद जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास परगवाल सेक्टर में भी संघर्ष-विराम का उल्लंघन किया।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले के पंथियाल उप-मंडल में भी एक शक्तिशाली विस्फोट की आवाज सुनी गई, लेकिन इसका वास्तविक कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\