विदेश की खबरें | पाकिस्तानी सेना ने किया एलओसी के नजदीक ‘भारतीय जासूसी ड्रोन’ को मार गिराने का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना ने रविवार को दावा किया कि उसने नियंत्रण रेखा पर हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर आए भारत के ‘एक जासूसी ड्रोन’ को मार गिराया है।

इस्लामाबाद, 28 जून पाकिस्तानी सेना ने रविवार को दावा किया कि उसने नियंत्रण रेखा पर हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर आए भारत के ‘एक जासूसी ड्रोन’ को मार गिराया है।

पाकिस्तान की सेना द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, यह घटना नियंत्रण रेखा के नजदीक हॉट स्प्रिंग सेक्टर में हुई।

यह भी पढ़े | सेटेलाइट तस्वीर: ईरान में संदिग्ध मिसाइल निर्माण स्थल के निकट हुआ विस्फोट, परमाणु हथियार के लिए किया गया परीक्षण.

पाकिस्तानी सेना ने बताया कि भारत का जासूसी ड्रोन नियंत्रण रेखा से 850 मीटर भीतर उनके कब्जे वाले क्षेत्र में आ गया था जिसे मार गिराया गया।

बयान में दावा किया गया कि इस साल यह नौवां भारतीय ड्रोन है जिसे पाकिस्तानी सेना ने मार गिराया है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना के मामले 2 लाख पार, अब तक 4 हजार से अधिक संक्रमितों की गई जान.

हालांकि, भारत, पाकिस्तान के ऐसे दावों को सिरे से खारिज कर चुका है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद, प्रतिक्रिया में 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक किया जिसके बाद से ही दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।

गत वर्ष 26 फरवरी को भारत की कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने भी 27 फरवरी को भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी।

दोनों देशों के संबंधों में समय उस समय और तनाव बढ़ गया जब गत वर्ष पांच अगस्त को भारत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले, संविधान के अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\