विदेश की खबरें | पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तालिबान प्रतिबंध समिति की अध्यक्षता करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तालिबान प्रतिबंध समिति की अध्यक्षता करेगा और 15 देशों वाली संयुक्त राष्ट्र संस्था की आतंकवाद-रोधी समिति का उपाध्यक्ष होगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र, तीन जून पाकिस्तान 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तालिबान प्रतिबंध समिति की अध्यक्षता करेगा और 15 देशों वाली संयुक्त राष्ट्र संस्था की आतंकवाद-रोधी समिति का उपाध्यक्ष होगा।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सहायक निकायों के अध्यक्षों की सूची के अनुसार, डेनमार्क संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 आईएसआईएल और अल-कायदा प्रतिबंध समिति की अध्यक्षता करेगा, जबकि रूस और सिएरा लियोन 2025 तक उपाध्यक्ष होंगे।

अल्जीरिया 1373 आतंकवाद-रोधी समिति की अध्यक्षता करेगा, जबकि फ्रांस, पाकिस्तान और रूस उपाध्यक्ष होंगे।

पाकिस्तान 1988 तालिबान प्रतिबंध समिति की अध्यक्षता करेगा जो अफगानिस्तान की शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले तालिबान से जुड़े व्यक्तियों, समूहों, उपक्रमों और संस्थाओं पर संपत्ति जब्त करने, यात्रा प्रतिबंध लगाने और हथियार प्रतिबंध लगाने का प्रावधान करती है।

गुयाना और रूस तालिबान प्रतिबंध समिति के उपाध्यक्ष होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\