देश की खबरें | पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के विभिन्न सेक्टरों में संघर्ष विराम उल्लंघन किया, दो बीएसएफ जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास असैन्य इलाकों में शनिवार को बिना उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 10 अक्टूबर पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास असैन्य इलाकों में शनिवार को बिना उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने पुंछ जिले के मनकोट, मेंढर और खारी करमारा सेक्टरों और कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में एलओसी के निकट जवाबी कार्रवाई की।

यह भी पढ़े | COVID-19: अमेरिका में इंसानों से जानवरों तक पहुंचा कारोना वायरस, अब तक 10000 Minks की मौत.

उन्होंने बताया कि मेंढर सेक्टर की अग्रिम चौकियों और गांवों में पाकिस्तानी गोलीबारी में आज शाम बीएसएफ के दो जवान, कांस्टेबल सी एच मनोहर और रियाज अहमद घायल हो गये।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवानों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | DU First Cut Off List 2020-21: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए जारी की पहली कट-ऑफ लिस्ट, जानिए अहम जानकारी.

एक रक्षा प्रवक्ता ने शनिवार की सुबह कहा, ‘‘पाकिस्तान ने पुंछ के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास असैन्य इलाकों को निशाना बनाकर देर रात डेढ़ बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार के गोले दागकर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।’’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारी गोलाबारी के कारण सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोग घबरा गए।

अधिकारी ने कहा कि गोलाबारी तड़के करीब साढ़े चार बजे रुकी।

रक्षा प्रवक्ता ने बाद में जानकारी दी कि पाकिस्तान की तरफ से शाम करीब छह बजे पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे मेंढर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि अंतिम समाचार मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी जारी थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अग्रिम इलाकों को भी निशाना बनाया और करीब पांच घंटों तक लगातार गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार रात पौने बारह बजे के करीब गोलीबारी शुरू हुई और शनिवार तड़के चार बजकर 40 मिनट तक जारी रही। उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने संघर्ष विराम उल्लंघन का समुचित जवाब दिया।

अधिकारी ने कहा कि पुंछ के कस्बा सेक्टर में शुक्रवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में 40 वर्षीय हमीदा बी नाम की महिला घायल हो गई उनकी हालत “स्थिर” बताई जा रही है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पुंछ के उपायुक्त राहुल यादव ने जिला अस्पताल का दौरा किया और हमीदा के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि हवेली अंजुम खटक इलाके के तहसीलदार के साथ अस्पताल पहुंचे यादव ने चिकित्सकों को घायल महिला को श्रेष्ठ संभव उपचार देने का निर्देश दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि उपायुक्त ने रेड क्रॉस कोष से घायल महिला को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\